-सिटी में चल रहे 75174 हजार एक्सपायर वाहन

-ये अनफिट वाहन कभी भी बन सकते हैं हादसे की वजह

-नोटिस देने के बाद भी आरटीओ में नहीं कराया फिटनेस

GORAKHPUR: सड़क पर अगर आप बिदांस होकर चल रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। अगर आप ये सोच रहे हैं कि हम तो ट्रैफिक रूल फॉलो कर रहे हैं हमें क्या टेंशन तो ऐसा कतई मत समझे। क्योंकि शहर में कुछ ऐसे भी खटारा वाहन फर्राटा भर रहे हैं, जिनका कहीं भी ब्रेक फेल हो सकता है और आप सारा रूल फॉलो करने के बाद हादसे के शिकार हो सकते हैं। यह हम नहीं आरटीओ का रिकॉर्ड बता रहा है। आरटीओ के आंकड़ों के अनुसार, इस समय 75174 हजार एक्सपायर हजार वाहन सिटी में चल रहे हैं। जबकि, एक वाहन की एज 15 साल होती है।

आरटीओ देता है आगे चलने की परमिशन

किसी भी वाहन की एज आरटीओ में 15 साल डिसाइड है। 15 साल चलने के बाद वाहन मालिक को एक बार फिर आरटीओ से रि-रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसमें आरटीओ वाहन की कंडिशन की जांच करता है। कंडिशन में इफ बट रहता है तो उसे कंडम या कबाड़ के क्लास में डालकर उसका रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाता है। वहीं अगर वाहन की कंडिशन अच्छी होती है तो उसे आरटीओ द्वारा आगे चलने का परमिशन दिया जाता है।

18 साल पुराने वाहन भी सड़क पर

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट टीम जब इस बात की पड़ताल करने सड़क पर निकली तो कई ओल्ड खटार अनफिट वाहन नजर आए। शनिवार को सड़क पर चल रही एक चेतक स्कूटर का यूपी 53 एन 4110 नंबर वाहन एप पर डालकर टीम ने चेक किया। इसमें व्हीकल ऐज 18 साल 6 महीना आया। साथ ही स्कूटर की फिटनेस 31 जुलाई 2016 को ही समाप्त हो गई थी। इसके बाद भी गाड़ी बेखौफ सड़क पर फर्राटा भर रही है।

दौड़ रही खटारा बाइक

इसी तरह टीम ने सड़क पर दौड़ रही एक पुरानी बाइक का नम्बर यूपी 53 एम 7635 नम्बर भी वाहन एप से चेक किया। बाइक की एज 18 साल 10 महीने थी। वहीं इसकी फिटनेस 29 मार्च 2016 को ही समाप्त हो गई थी।

भेजी थी नोटिस

आरटीओ के रिकॉर्ड में दर्ज अनफिट वाहन में केवल दस हजार से अधिक की संख्या अनफिट फोर व्हीलर की है। इसके बाद बाइक, स्कूटर, तीन पहिया और मोपेट गाड़ी हैं, जो नोटिस भेजने के बाद भी अपनी फिटनेस कराने आरटीओ नहीं पहुंच रही हैं।

एक्सपायर वाहन-75174 हजार

फोर व्हीलर -10 हजार

पुराने वाहन चल रहे-18 साल

एक वाहन की एज-15 साल

वर्जन-

15 साल पुराने वाहनों की फिर से जांच होती है। इसके बाद उन्हें आगे चलने की परमिशन दी जाती है। इस समय 75174 हजार वाहन एक्सपायर होने के बाद भी रि-रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे हैं। सड़क पर चलते मिले तो इन पर कार्रवाई की जाएगी।

श्याम लाल, आरटीओ प्रशासन

Posted By: Inextlive