भारत में कोविड-19 के मामलाें में फिर से इजाफा हो रहा है। पिछले 28 घंटे में दर्ज हुए 53 हजार से अधिक नए मामलों में 84.73 प्रतिशत केस सिर्फ इन 8 राज्यों से दर्ज हुए हैं। यहां जानें उन राज्यों के बारे में...

नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में सामने आए 53,480 कोविड-19 मामलों में से 8 राज्यों का 84.73 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब गुजरात और मध्य प्रदेश राज्य शामिल हैं। महाराष्ट्र में 27,918, छत्तीसगढ़ में 3,108 और कर्नाटक में 2,975 केस दर्ज हुए हैं। वहीं एक दिन में 354 मौतों में छह राज्यों का 82.20 प्रतिशत हिस्सा है। 139 के साथ, महाराष्ट्र में अधिकतम दुर्घटनाएं माैते हुई हैं। इसके बाद पंजाब में 64 मौतें दर्ज हुई हैं।

इन राज्यों में नहीं हुई माैत
मंत्रालय ने कहा कि चौदह राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में किसी भी कोविड ​​-19 से संबंधित मौत की सूचना नहीं दी है। इसमें में राजस्थान, असम, ओडिशा, लद्दाख (यूटी), दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

महाराष्ट्र लीड कर रहा है
भारत में एक बार फिर कोरोना का एक्टिव केस लोड 5,52,566 तक पहुंच गया है। देश में कुल सक्रिय मामलों में 79.30 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पंजाब और छत्तीसगढ़ से दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र 61 प्रतिशत के साथ देश के कुल एक्टिव केसेज को लीड कर रहा है। देश में संक्रमण की कुल संख्या 1,21,49,335 तक पहुंच गई है।

Posted By: Shweta Mishra