पूरी दुनिया में अलग-अलग रस्‍मों और अनोखे रीति-रिवाजों से शादियां होती हैं। इसमें एक बात कॉमन रहती है कि ये शादियां लड़के और लड़की के बीच ही होती है। हालांकि अब कुछ होमोसेक्‍सुशल शादियां होने लगी हैं जिसे धीरे-धीरे कई देशों में मान्‍यता मिल चुकी है। खैर हम बात कर रहे हैं ऐसी 7 शादियों की जिनके बारे में आप क्‍या आपकी फैमिली में सपने में नहीं सोचना चाहेगी।

1. Ghost marriage :-
सूडान के नूईर जनजाति के बीच घोस्ट मैरिज का प्रचलन ज्यादा है। इसके अंतर्गत दुल्हा या दुल्हन दोनों या एक की मृत्यु हो चुकी होती है। हालांकि यह मैरिज चीन में भी काफी होती है। जिन परिवारों में कोई जवान लड़का अगर अविवाहित मर जाता है तो वे 'घोस्ट मैरिज' का सहारा लेते हैं, भले ही यह कितना भी खर्चीला क्यों नहीं हो। वहीं दूसरी तरफ जिन परिवारों में महिलाएं मर जाती हैं, उनके लिए 'गोस्ट मैरिज' मृत बेटी के लिए बढ़िया माना जाता है क्योंकि इसके बिना उचित तरीके से उनके अंतिम संस्कार की इजाजत नहीं मिलती।

3. Temporary marriage :-
अरब में इस तरह की शादी का काफी चलन है। यह एक तरह से टंपरेरी शादी होती है। इसमें मैरिज कब तक चलेगी और दहेज कितना दिया गया, इसकी जानकारी लिखित रूप से दी जाती है। एक बार जब कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाता है तो दोनों पार्टनर अलग-अलग हो जाते हैं। वैसे इस प्रथा को लेकर मुस्लिमों में काफी विरोध होता है। कुछ इसे प्रॉस्टीट्यूशन से जोड़कर देखते हैं।


5. Walking marriages :-

चीन में इस तरह की शादी काफी होती है। हालांकि इसमें कपल को पति-पत्नी का दर्जा तो नहीं मिलता लेकिन समाज इस शादी को अवैध नहीं माना जाता है। इसे 'वॉकिंग मैरिज' इसलिए कहा जाता है कि यदि कोई पुरुष किसी महिला को पसंद करता है तो उसे रिझाने के लिए उसके घर के बाहर खड़ा रहता है। यदि महिला को उसका प्यार सच्चा लगता है तो वह उसे अपने घर के अंदर आने की इजाजत दे देती है। इसके बाद अंदर जाकर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनते हैं, ऐसे में जो बच्चे पैदा होते हैं उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी महिला के परिवार की होती है। इस प्रथा में पुरुषों की कई-कई महिलाओं से संबंध बन जाते हैं।

7. Group marriage :-
जैसा कि इसका नाम है, यहां शादी करने का तरीका भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक ग्रुप बनाया जाता है जिसमें कपल अपने-अपने पार्टनर के साथ शादी करते हैं। लेकिन उसके बाद यह साथ में रहकर एक-दूसरे की पार्टनर के साथ सेक्स करने को लेकर फ्री रहते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि ये भरोसेमंद नहीं होते, इनका कल्चर ही ऐसा है। वैसे इस तरह की शादी को किसी भी देश में अभी तक मान्यता नहीं मिली है, लेकिन यूएस में इस तरह के मामले काफी देखने को मिलते हैं।

Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari