जीहां आधिकारिक सूत्रों से मिल रही जानकारियों के अनुसार भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में आने वाले दो साल में करीब 80000 अधिकारी और कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। जिससे बैंकों में बड़ी संख्या में स्थान खाली होंगे और लोगों को नौकरी मिलने की संभावनायें बढ़ जायेंगी।


रिटायर हो रहे हैं 80,000 कर्मचारी पता चला है कि भारतीय स्टेट बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में करीब 39,756 कर्मचारी चालू वित्त वर्ष में रिटायर हो रहे हैं। रिटायर होने वालों में करीब 19,065 अधिकारी और 14,669 लिपिक श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा 6,022 उप कर्मी भी इस साल सेवा निर्वत हो जाएंगे। इसके बाद आने वाले अगले वित्त वर्ष में भी 39,000 कर्मचारी रिटायर होंगे जिनमें 18,506 अधिकारी और 14,458 लिपिक वर्ग के इंप्लाइज हैं।नए नियमों पर हो रहा है विचार


भारत में एसबीआई, आईडीबीआई बैंक और भारतीय महिला बैंक सहित कुल 22 सरकारी बैंक हैं। एसबीआई के पांच सहायक बैंक भी हैं। इन सभी में बड़ी संख्या में पद रिक्त हो रहे हैं, ऐसे में वित्त मंत्रालय नियुक्ति के लिए नियमों में कुछ लचीलापन लाने के बारे में विचार कर रहा है। लेकिन ये स्पुष्ट  है कि नए नियम आने तक ये सभी बैंक अनुबंध के आधार पर नियुक्ति कर सकते हैं।

इस बारेमें बताते हुए हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि बैंक कैंपस नियुक्ति करना चाहते हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का इस बारे में दिया गया एक आदेश सरकारी बैंकों को इन नियुक्तियों के लिए पूरा लचीलापन देने में मुश्किल अनुभव कर रहा है। भविष्य  में ऐसा कुछ हों सके इन संभवनाओं पर विचार चल रहा है।

Hindi News from Business News Desk

Posted By: Molly Seth