बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म '83' का फर्स्ट लुक सामने आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उस लुक को शेयर किया है।

कानपुर। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म '83' का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म '83' के फर्स्ट लुक को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरे खास दिन पर, यहां हरयाणा की शान कपिल देव प्रस्तुत हैं।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी सभी हस्तियों को भी टैग किया है।

1983 वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म
बता दें कि रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग मूवी 83 में क्रिकेटर कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। इस मूवी को लेकर खबर सामने आई थी कि इसमें कपिल की वाइफ रोमी देव का रोल रणवीर की वाइफ दीपिका पादुकोण करेंगी यानी एक बार फिर पर्दे पर यह रियल लाइफ जोड़ी साथ में नजर आएगी। इस मूवी की शूटिंग फिलहाल ग्लासगो में हो रही है। बता दें कि 83 मूवी इंडियन क्रिकेट टीम की 1983 वर्ल्ड कप जीतने और उस वक्त टीम के कप्तान रहे कपिल देव पर बेस्ड होगी।

 


83 के अलावा इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
गौरतलब है कि रणवीर '83' के अलावा 'जयेशभाई जोरदार' और सैम मानेकशॉ की बायोपिक में भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, सैम मानेकशॉ की बायोपिक का डायरेक्शन मेघना गुलजार करेंगी। वहीं दूसरी तरफ, यह एक्टर करण जौहर की अपकमिंग मूवी 'तख्त' में भी दिखाई देगा। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट, विक्की कौशल, अनिल कपूर, करीना कपूर खान जैसे कई शानदार एक्टर्स भी नजर आएंगे। रणवीर इसमें मुगल शहजादे दाराशिकोह के किरदार में होंगे।
'गली ब्वॉय' रणवीर सिंह अब नजर आयेंगे अनोखे किरदार में

 

Posted By: Mukul Kumar