छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : जमशेदपुर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने की डीपीआर तैयार हो गई है। ये प्लांट जमशेदपुर में घोड़ाबांधा के आगे खैरबनी में बनाया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 84 करोड़ 52 लाख रुपये खर्च होंगे। डीपीआर तैयार होने के बाद नगर विकास विभाग को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। नगर विकास विभाग की मुहर लगने के बाद इसका टेंडर किया जाएगा।

लग गए 11 साल

शहर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने की योजना 2007 की है। तब इसका डीपीआर 33 करोड़ 36 लाख रुपये था। 2010 में इसके लिए जिला प्रशासन ने खैरबनी में जमीन चिन्हित कर ली थी। जमीन चिन्हित होने के बाद इसका टेंडर हुआ और 2012 में खैरबनी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण शुरू हुआ। लेकिन, वहां की जनता के विरोध को देखते हुए प्लांट के निर्माण में लगी दिल्ली की कंपनी भाग खड़ी हुई। इसलिए, नगर विकास विभाग ने इस प्लांट का दोबारा डीपीआर तैयार करने का आदेश दिया। डीपीआर तैयार करने का टेंडर आइके व‌र्ल्ड वाइड को मिला।

ट्रांसफर स्टेशन का हो चुका है चयन

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के तहत शहर के विभिन्न स्थलों में ट्रांसफर स्थल का चयन हो चुका है। जमीन भी चिन्हित हो चुकी है। जमशेदपुर में चार ट्रांसफर स्टेशन सोनारी, कदमा और घाघीडीह में बनाए जाएंगे। कदमा और घाघीडीह में एक-एक ट्रांसफर स्टेशन बनेगा जबकि, सोनारी में दो। शहर से कचरा एकत्र कर ट्रांसफर स्टेशन पर लाया जाएगा। ट्रांसफर स्टेशन पर कचरे को अलग किया जाएगा।

51 करोड़ बढ़ गई लागत

खैरबनी में प्रस्तावित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की लागत में 51 करोड़ 16 लाख रुपये का इजाफा हो गया है। यानि इस योजना में सरकार का सीधे 51.16 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। क्योंकि, अगर आठ साल से लटकी इस योजना को जिला प्रशासन अब तक अमली जामा पहना देता तो सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट महज 33 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत में ही तैयार हो जाता। लेकिन,अब नए सिरे से तैयार योजना की डपीआर में इसकी लागत 84 करोड़ 52 लाख रुपये पहुंच गई है।

Posted By: Inextlive