नोवल कोरोना वायरस से भारत में अब तक 54.88 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 86961 नये मामले सामने आए हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 43,96,399 लोग कोविड-19 के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। रविवार तक के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 80.12 प्रतिशत है। अब तक 54,87,580 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 87,882 मरीजों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 1,130 लोगों की मौत हो चुकी है।कोरोना वायरस के अभी 10,03,299 एक्टिव केस
कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घटकर 1.6 प्रतिशत रह गई है। देश में कोरोना वायरस के अभी 10,03,299 एक्टिव केस हैं। यह अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 18.28 प्रतिशत है। इंडियन काैंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) 20 सितंबर तक कुल 6,43,92,594 नमूनों की कोविड-19 जांच कर चुका है। सोमवार को 7,31,534 नमूनों की कोरोना वायरस की जांच की गई है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 147 3452 52
आंध्र प्रदेश 78836 541319 5359
अरुणाचल प्रदेश 1964 5408 13
असम 28780 127338 562
बिहार 13005 155155 864
चंडीगढ़ 2821 7138 123
छत्तीसगढ़ 37853 47653 677
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 229 2693 2
दिल्ली 32097 209632 4982
गोवा 5781 22297 351
गुजरात 16208 103648 3319
हरियाणा 21411 88697 1149
हिमाचल प्रदेश 4444 7565 120
जम्मू और कश्मीर 22032 40957 1001
झारखंड 13791 56944 617
कर्नाटक 98062 413452 8023
केरल 39484 95702 535
लद्दाख 1013 2691 49
मध्य प्रदेश 22300 81374 1970
महाराष्ट्र 291630 884341 32671
मणिपुर 2070 6767 57
मेघालय 2111 2513 36
मिजोरम 583 1002 0
नागालैंड 1184 4252 15
ओडिशा 33504 145675 701
पुद्दुचेरी 4908 17556 462
पंजाब 22278 72598 2813
राजस्थान 18184 95469 1336
सिक्किम 469 1975 28
तमिलनाडु 46703 486479 8811
तेलंगाना 29636 141930 1042
त्रिपुरा 6566 15464 245
उत्तराखंड 12455 28017 491
उत्तर प्रदेश 65954 283274 5047
पश्चिम बंगाल 24806 195972 4359
Posted By: Satyendra Kumar Singh