बॉलीवुड स्‍टार्स की दुनिया काफी अलग होती है। फेवरेट एक्‍टर क्‍या करता है कहां घूमता है। इस तरह के कई सवालों के जवाब फैंस को एक्‍साइटेड कर देते हैं। खासतौर पर जब बात शादी की हो तो इन सेलिब्रिटीज के पार्टनर को लेकर चर्चाएं काफी रहती हैं। तो आइए जानें ऐसे कौन-कौन बॉलीवुड हस्‍तियां है जिन्‍होंने सात समंदर पार जाकर रचाई शादी....


(1) Rani Mukerji :- रानी मुखर्जी की शादी को लेकर इंडियन मीडिया में काफी हलचल थी। लेकिन रानी को इन सब से दूर इटली में जाकर शादी करनी थी। रानी ने इटली में ही आदित्य चोपड़ा के साथ सात फेरे लिए।(2) Madhuri Dixit :- बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी लाखों भारतीयों को दिल तोड़कर यूएस में जाकर शादी की। माधुरी 17 अक्टूबर 1999 को डॉ. श्रीराम नेने के साथ शादी के बंधन में बंधी।(3) Kunal Kapoor :- कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन के साथ 9 फरवरी 2015 को शादी की। यह शादी Seychelles Island पर हुई थी।(4) Vir Das :- बॉलीवुड के कॉमेडियन वीर दास ने भी अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर के साथ 19 अक्टूबर 2014 को शादी रचाई। यह शादी श्रीलंका में हुई थी।
(5) Rannvijay Singh Singha :- वीजे से एक्टर बने रणविजय सिंह ने भी अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका वोहरा के साथ विदेश में जाकर शादी की थी। इन्होंने रोका सेरेमनी दुबई में, सगाई लंदन में और शादी मोमबासा (केन्या) में की थी।


(6) John Abraham :- जॉन अब्रहाम और बिपासा बसु के प्यार के चर्चे तो काफी पॉपुलर हुए। लेकिन इनकी यह प्रेम कहानी शादी में नहीं बंध पाई। साल 2014 में जॉन ने प्रिया रुंचाल के साथ लॉस एंजेल्स में शादी कर ली।(7) Celina Jaitley :- बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रिया में जाकर शादी की। सेलिना ने ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हेज के साथ 23 जुलाई 2011 को शादी रचाई।(8) Kim Sharma :- इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ डेटिंग करती रहीं किम शर्मा ने आखिर में एक केन्याई बिजनेस अली पुनजानी का हाथ थामा। किम ने अली के साथ 2010 मे केन्या के मोमबासा में शादी की थी।  (9) Manisha Koirala :- मनीषा कोइराला ने भी नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ 19 जून 2010 को काठमांडू में शादी की।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari