कैसे सेलिब्रेट करते हैं आप न्‍यू ईयर ईव। दोस्‍तों के साथ पार्टी करके फैमिली आउटिंग करके या फिर बच्‍चों के साथ एंज्‍वाय करके। आपके लिए ये आइडिया हिट हो सकते हैं लेकिन इनके लिए नहीं। दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने के तरीके और परंपराएं ही जरा अजीब हैं। कहीं पुरानी चीजों को घर से बाहर फेंककर नए साल को सेलिब्रेट किया जाता है तो कहीं समंदर की लहरों के बीचों बीच जाया जाता है। आइए आपको रूबरू कराते हैं दुनिया की कुछ ऐसी ही अजीबो-गरीब परंपराओं से जिनके बारे में सुनकर आप भी शॉक्‍ड हो जाएंगे।


एस्टोनिया में करना होता है ये
एस्टोनिया के लोग तो न्यू ईयर ईव में जो करते हैं वो आपको जरूर चौंका देगा। आपने लोगों को लकड़ी की किसी अलमारी में किराने का सामान रखते जरूर देखा होगा। वहीं एस्टोनिया में अलमारी का जो इस्तेमाल न्यू ईयर ईव पर करते हैं, वो आपकी आंखें भी खोल देगा। यहां न्यू ईयर की ईव पर खाने की सात, नौ या 12 डिशेज को अलमारी के अंदर रखते हैं। ऐसा करने के पीछे यहां के लोगों की मान्यता है कि जितनी डिशेज आप अलमारी में रखेंगे, उतना ही लक आपका नया साल आपके लिए लेकर आएगा। लोग ऐसा मानते हैं कि 31 दिसंबर की रात को उनके पूर्वजों की आत्मा उनके घर में खाना खाने आती है। ये खाना अलमारी में उन्हीं के लिए रखा जाता है। ऐसे में वो अपने पूर्वजों की पसंद का ही खाना बनाकर अलमारी में रखते हैं।

स्पेन में ये मान्यता हैरत में डालेगी आपको
स्पेन में न्यू ईयर ईव पर लाल रंग के अंडरवियर का जोड़ा खरीदने की मान्यता है। यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि ये करने से नए साल में गुड लक आपके पास आता है। कुल मिलाकर लाल रंग यहां के लोगों के लिए सौभाग्य का सूचक है।

स्पेन में कुछ जगह होता है ऐसा भी
स्पेन में रहने वाले लोग न्यू ईयर ईव में रात के 12 बजे के 12 सेकेंड पहले से सेलिब्रेशन शुरू करते हैं। 12 सेकेंड पहले वो हर एक सेकेंड में एक-एक अंगूर निकलते हैं। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि घड़ी की टिक-टिक के साथ अगर वो सभी अंगूर ठभ्क 12 बजे तक निगल जाते हैं तो नया साल इनके लिए गुड लक लेकर आएगा।

डेनमार्क में होता है ये
आप अपने घर के टूटे बर्तनों को फेंक देते होंगे। डेनमार्क के लोग ऐसा नहीं करते। ये इन टूटे हुए बर्तनों को साल भर संभाल कर रखते हैं। न्यू ईयर ईव पर लोग टूटे बर्तनों को अपने पड़ोसियों के दरवाजे पर फेंकते हैं। आमतौर पर सुबह-सुबह दरवाजे पर टूटे बर्तन मिलने को लोग खराब मानते हैं। डेनमार्क में ऐसा नहीं होता। यहां न्यू ईयर की सुबह जब आपको अपने दरवाजे पर ये सब मिलता है तो वो पूरे साल सौभाग्य का सूचक माना जाता है।

फिलीपींस में लोग मानते हैं ऐसा
फिलीपींस में गोल आकार की चीजों को लोग सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं। यहां लोग न्यू ईयर ईव पर 12 फलों को इकट्ठा करते हैं। हर फल हर एक महीने का सूचक माना जाता है। इन 12 फलों को टेबल पर सजा दिया जाता है। ये 12 फल इनके जीवन में 12 महीने की सुख समृद्धि लेकर आता है। इन गोल आकार के फलों को सजाने के साथ ही लोगों के बीच यहां गोल आकार की ज्वैलरी पहनने का भी रिवाज है। ऐसे में ये गोल आकार की पोलकी वाली ज्वैलरी भी पहनते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma