एक तरफ जहां कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे। इस बीच कुछ खबरें ऐसी हैं जो राहत देती हैं। आगरा में एक 97 साल के बुजुर्ग कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल में इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट गए हैं।


आगरा (आईएएनएस)। आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को आए 9 नए मामलों के साक कोरोना केस का आंकड़ा एक हजार के पार हो गए। अब तक ताज नगरी में कोविड ​​-19 के कुल 1008 मामले हो गए हैं। इस बीच राहत की खबर ये है कि, आगरा में एक 97 साल के बुजुर्ग ने कोरोना से जंग जीतकर डाॅक्टरों के चेहरे पर खुशी ला दी है।97 साल के व्यक्ति ने कोरोना को दी मात


97 वर्षीय मरीज पूर्व इंजीनियर और गांधी नगर कॉलोनी के निवासी हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चूंकि उनकी उम्र काफी ज्यादा है, ऐसे में डाॅक्टर्स के लिए उनको रिकवर करना बड़ा मुश्किल था। असके बावजूद बुजुर्ग ने हिम्मत नहीं हारी और कोरोना को मात दी। बुजुर्ग के रिकवरी होने की खबर से अस्पताल प्रशासन काफी खुश है। हालांकि आगरा में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 50 पार हो गया।आगरा में मौत का आंकड़ा पहुंचा 56 तक

आगरा में गुरुवार को दो और मौतें हुईं।अब तक कुल मृत्यु संख्या 56 है। जिला मजिस्ट्रेट पी.एन. सिंह ने कहा कि 840 मरीज ठीक हुए हैं और 112 का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 15,940 नमूने लिए गए हैं। आगरा में अब 43 शहरी और 23 ग्रामीण कंटेनमेंट जोन हैं। मथुरा में गुरुवार को 38 सकारात्मक मामले सामने आए। इनमें से अधिकांश प्रवासी श्रमिक हैं जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं। एटा में सात, मैनपुरी और फिरोजाबाद में प्रत्येक में 10-10 नए केस सामने आए। राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों को अब आवश्यक टैरिफ और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोविद -19 रोगियों के इलाज की अनुमति दी है। तीन स्थानीय अस्पताल पहले से ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिला अधिकारियों ने कहा कि आगरा के साथ राजस्थान की सीमा सील है, जबकि नोएडा और दिल्ली से आने वाले लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे के टोल पर पूरी तरह से देखा जा रहा है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari