- 14 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होगा सम्मान समारोह

- बॉलीवुड की कई फिल्मों के गीत लिख चुके हैं गीतकार और कवि स्वानंद किरकिरे

DEHRADUN: 'ओ री चिरैया, नन्हीं सी चिडि़या अंगना में मोरे आजा रे' के गायक और सैकड़ों गीत लिख चुके बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और कवि व अभिनेता स्वानंद किरकिरे को इस साल के शैलेंद्र स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा। शैलेंद्र मेमोरियल ट्रस्ट हर साल एक कवि, गीतकार को सम्मानित करती है। इस साल यह आयोजन देहरादून के सर्वे ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

शैलेंद्र मेमोरियल ट्रस्ट के संयोजक डा। इंद्रजीत सिंह ने जानकारी दी कि तीसरी कसम जैसी फिल्म का निर्माण करने वाले और महान गीतकार शैलेंद्र की स्मृति में हर साल साहित्य और काव्य से जुड़े एक व्यक्ति को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। इस साल क्ब् दिसंबर को यह सम्मान गायक और अभिनेता स्वानंद किरकिरे को दिया जा रहा है। स्वानंद किरकिरे जल्द ही आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। डॉ। सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा कवियों और गीतकारों को सम्मान प्रदान करना और युवाओं साहित्य से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि समारोह में भारत के महासर्वेक्षक डा। स्वर्ण सुब्बा राव, पदमश्री लीलाधर जगूड़ी, गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र, प्रो। मनमोहन चढ्डा, यादवेंद्र, केंद्रीय विद्यालय देहरादून संभाग के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहेंगे।

Posted By: Inextlive