बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान का घर जो कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में हैं अक्सर सुर्खियों में रहता है। कई बार महिलाएं लड़कियां सलमान के घर में घुसने की कोशिश कर चुकी हैं। एक बार फिर एक 15 साल की लड़की ने सलमान के घर में घुसने की कोशिश की है। लड़की के सलमान के घर में अचानक घुसने की वजह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यहां जानें क्या था पूरा मामला...


इस वजह से सलमान के घर में घुसना चाहा15 साल की सलमान खान की ये फैन सलमान खान की इतनी बडी़ दीवानी है कि उनसे मिलने मध्य प्रदेश से पिछली सुबह मुंबई पहुंच गई। लड़की ने पहले से ही सलमान खान का पूरा पता निकाल कर रख लिया था। मध्य प्रदेश से डायरेक्ट लड़की सलमान से मिलने उनके अपार्टमेंट गैलेक्सी पहुंची। लड़की ने वहां पहुंच कर अपार्टमेंट की बाउंड्री लांगने की कोशिश की। मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि लड़की ने सलमान के अपार्टमेंट गैलेक्सी की बाउंड्री लांगने की कोशिश इस लिए की क्योंकि सलमान खान उसके फेवरेट स्टार हैं और इसलिए 15 साल की ये लड़की सिर्फ सलमान को देखने के लिए मध्य प्रदेश से यहां भाग कर आ गई है। फिलहाल पुलिस ने लड़की को ऐसा करने नहीं दिया और उसे अरेस्ट कर चिल्ड्रन भिजवा दिया है। विस्तार से पूरा मामला


लड़की बरसिया के रहने वाली है जो भोपाल के पास मध्य प्रदेश से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि लड़की ने अपना घर संडे को ही छोड़ दिया था। ट्रेन से लंबा सफर कर लड़की अगली सुबह सीधे बांद्रा स्टेशन पहुंची। लड़की को पहले से ही सलमान खान के घर का पता मालूम था और उसने सलमान से मिलने के चक्कर में ये कदम उठाया। लड़की ने पहले सामने से अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की पर सेक्योरिटी गार्ड्स ने उसे अंदर आने से मना कर दिया। लड़की ने हार नहीं मानी और फिर वो सेक्योरिटी के मना करने के बाद बाउंड्री लांगने की कोशिश करने लगी पर वो फिर पकडी़ गई। सेक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ कर वहां बैठाले रखा और बांद्रा पुलिस को इनफॉर्म कर दिया। पुलिस वहां तुरंत पहुंची और लड़की को अरेस्ट कर लिया। बाद में उसे पुलिस ने चिल्ड्रन होम भेजा गया। माता-पिता को दी गई सूचना

बाद में पुलिस लड़की को बांद्रा पुलिस स्टेशन ले कर पहुंची। लड़की के साथ जो बैग था उसमें लड़की का आधार कार्ड पुलिस को मिला जिसमें से लड़की बारे में सारी इनफॉर्मेशन निकाली गई। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की और उसके माता-पिता और परिवार को तुरंत सूचना दी। इसके बाद लड़की को डोंगरी चिल्ड्रन होम भेज दिया गया। लड़की के पैरेंट्स मुंबई के लिए रवाना हो चुके थे और वो मुंबई आकर उसे वहां से रीसीव करके घर वापस ले जाएंगे। इससे पहले भी एक बार एक महिला सलमान के घर में घुसने की कोशिश कर चुकी है और उनकी पत्नी होने का दावा भी किया पर सब बातें झूठी निकलीं। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को मिलती है शाहरुख खान के बॉडीगार्ड से कम सैलरी, अमिताभ देते हैं इतने पैसेसलमान खान ने पूजा डडवाल की मदद पर दिया ये बयान, कहा मुझे नहीं पता थी उनकी की ये बात

Posted By: Vandana Sharma