-कोतवाली थाने के नाइन टू नाइन के पास नशे में गिरी, संभालती रही दोस्त

-न्यू गार्डिनर अस्पताल में कराया गया मेडिकल, कार से लादकर लेकर घरवाले

PATNA: फ्क् दिसम्बर की रात पार्टी करने निकली लड़की नशे में धुत होकर खुद को संभाल नहीं पा रही थी। खूबसूरत सी इस लड़की को संभालने में उसकी एक दोस्त और चार लड़के लगे थे। एक लड़का उसकी सहेली का फ्रेंड था, जबकि तीन अन्य लड़कों की मानें, तो वे उन्हें नहीं जानते और नशे में जमीन पर लेट जा रही उस लड़की की हेल्प कर रहे थे। हालांकि पुलिस उस लड़के के होश में आने के वेट करती रही और चारों लड़कों को कोतवाली थाने में देर रात तक बैठाये रखा था। घटना बंदर बगीचा नाइन टू नाइन सुपर मार्केट के समीप की है।

थाने में ही करने लगी वोमिटिंग

लड़की इतने नशे में थी कि वह खड़ी नहीं हो पा रही थी। खड़ी होते ही कदम लड़खड़ा जा रहे थे। सिर घूम रहा था। बार-बार उल्टियां हो रही थी। आखिरकार थाना लाते ही पुलिस ने उसे तुरंत महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर के साथ न्यू गार्डिनर भेज दिया। तब तक उसके परिचित वहां पहुंच गये और सभी उसे नींबू खिलाने और चेहरे पर पानी डालते नजर आए। मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने दोस्त के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गई थी। हॉस्पीटल में मौजूद इसकी एक रिश्तेदार बार-बार यह कह रही थी कि उसने शराब पहले कभी नहीं पिया है।

हो सकता था कुछ भी

लड़की जिस हालत में थी, कुछ भी हादसा हो सकता है। कोतवाली थाने में मौजूद एक लड़के ने बताया कि वह अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आया, लेकिन एक लड़की ने उसकी कार के सीसे पर नॉक किया और हेल्प मांगी। उसकी दोस्त जमीन पर नशे में पड़ी थी, फिर उसकी मदद भी की, तबतक पुलिस आ गई। वह जगदेव पथ का रहने वाला है। उसे दो और साथी भी थे। उसने बताया कि वह नहीं जानता इन लोगों को, जबकि एक लड़का नशे में धुत लड़की की फ्रेंड को जानता है। वह कंकड़बाग का रहने वाला है। इस मौके पर नशे में धुत लड़की के साथ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। रातभर कोतवाली पुलिस परेशान रही।

Posted By: Inextlive