- स्कूल गर्ल को मॉडल बनाने के नाम पर ठगा था सोना

- सासाराम में पोस्टेड डीएसपी नागेन्द्र सिंह का बेटा है आरोपी अभिषेक

PATNA: शहर के एक फेमस स्कूल में पढ़ने वाली क्लास टेंथ की लड़की को कॅरियर काउंसलर बनकर ठगने वाला शख्स एक डीएसपी का बेटा निकला। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने अभिषेक सिंह नाम के इस लड़के को गिरफ्तार किया। अभिषेक डीएसपी नागेन्द्र सिंह का बेटा है, जो सासाराम में पोस्टेड हैं। पुलिस वाले का बेटा था, ऐसे में सीनियर ऑफिसर भी उसके बारे में जानकारियां छिपा रहे थे। फ्0 जुलाई को ही उक्त लड़की मां बेटी के साथ सीनियर एसपी के पास पहुंची थी और इसकी सारी जानकारी दी थी। लड़की ने भी पुलिस अंकल के नाम से सीनियर एसपी को एक लेटर लिखा था। मामला महिला थाने को दिया गया था। महिला थाने की पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर बोरिंग रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

और फिर जाल में फंस गई

अभिषेक पहले तो उस लड़की के कॉलेज गया था कॅरियर काउसलिंग के लिए। वहीं उसने अपने ऑफिस का एड्रेस भी दिया था। बाद में लड़की अपने मां के साथ गई थी। मां को बाहर बैठकर अभिषेक ने ऐसी पट्टी पढाई कि लड़की उसके जाल में फंस गई और घर वालों से छुपाकर वह घर से ही सोने के बिस्कुट लेकर दे दिए। पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक उसने क्00 ग्राम के दो बिस्कुट अभिषेक को दे दिया है। बाद में वह लड़की व उसके घरवालों से मिल भी नहीं रहा था, तब पुलिस को खबर दी गई। हालांकि पुलिस सोने के बिस्कुट बरामद नहीं कर सकी है।

Posted By: Inextlive