अफ्रीकी देश दक्षिणी सूडान में एक प्‍लेन क्रैश हो गया है। जिसमें कि अभी तक 40 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। बताया जाता है कि मृतकों की संख्‍या अभी बढ़ सकती है।


एक और विमान हादसारूसी विमान हादसे के बाद अब दक्षिण सूडान में एक कार्गो प्लेन के क्रैश होने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार इस विमान हादसे में 40 लोग मारे गए हैं। प्रारंभिक खबरों के अनुसार यह एक कार्गो विमान था। सोशल मीडिया में आ रही अपडेट्स के अनुसार जुबा एयरपोर्ट से 800 मीटर दूर ही यह विमान क्रैश हुआ जिसके बाद इसका मलब सफेद नील नदी के आसपास फैल गया।मरने वालों की गिनती स्पष्ट नहीं
दक्षिण सूडान के एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यह क्रैश हो गया। एक अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर जानकारी दी है कि विमान हादसे के बाद अब तक 40 शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसमें कितने लोग सवार थे। इससे पहले कहा जा रहा था कि इसमें इस विमान में 7 यात्री और 5 रूसी क्रू मेंबर्स थे जिनमें से केवल दो ही जिंदा बचे हैं।inextlive from World News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari