RANCHI:झारखंड से रूठ चुके बादल बुधवार को जमकर बरसे। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अच्छी-खासी बारिश हुई। इससे काफी दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को बेहद राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है।

कम बारिश से चिंतित हैं लोग

मानसून सक्रिय होने के बाद से झारखंड में सामान्य से भी कम बारिश होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर गर्मी ने भी लोगों को काफी बेहाल कर रखा है। ऐसे में बुधवार को हुई बारिश ने लोगों के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान जरूर लाई। रांची में 11 मिमी, जमशेदपुर में 7.0 मिमी और डालटनगंज में 7.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग और जामताड़ा में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हुई। अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। इसी वजह से झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है।

Posted By: Inextlive