कभी-कभी कुछ वारदातें वाकई रोंगटे खड़ी कर देती हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई ये दर्दनाक घटना भी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। यहां 21 साल के एक लड़के ने चार बच्‍चों की मां के साथ कुछ ऐसा किया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। ये घटना इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार करने वाली है। आइए देखें क्‍या हुआ यहां।

ऐसा है मामला
फ्लोरिडा में 21 साल का एक लड़का चार बच्चों की मां के साथ संबंध बनाना चाहता था। वो न सिर्फ उनसे संबंध बनाना चाहता था, बल्कि उसके मन में ये जानने की इच्छा था कि किसी लाश के साथ रेप करने में कैसा महसूस होता है। फिलहाल आरोपी क्रिस्टोफर शोअस पहले तो अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर पहुंचा। उस वक्त उसकी कजिन (चचेरी बहन) उसके घर पर ही थी।
पढ़ें इसे भी : वॉशिंग मशीन में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वीडियो में देखिए उसके बाद हुआ क्या
गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा आरोपी
उसके पास पहुंचकर पहले उसने उससे संबंध बनाने को जिद की। उसके न मानने पर क्रिस्टोफर ने उसको गोली मार दी। उसकी दरींदगी यहीं खत्म नहीं हुई। उसको मारने के बाद वह उसकी लाश को खींचकर किचन में ले गया। यहां उसने उसकी लाश के साथ संबंध बनाया। बड़ी बात ये है कि इस पूरी घटना के वक्त उस महिला का दो साल का बच्चा घर पर ही मौजूद था।  
पढ़ें इसे भी : धड़धड़ाती ट्रेन के नीचे से जिंदा निकली महिला, देखते रह गए लोग
उसके बाद हुआ ये
ये सब करने के बाद वो लाश को ठिकाने लगाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जब घर पर पीड़िता का खून से सना मोबाइल वहां पड़ा मिला तो उनको शक हुआ। फिर पूरी छानबीन करने के बाद उन्हें पूरी घटना के बाद मालूम पड़ा। पुलिस ने उसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। यहां पुलिस के सामने आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।  
पढ़ें इसे भी : ओह माई गॉड! ये छोटा सा ड्रोन तो आदमी को उड़ा ले जाता है

Weird News inextlive from Odd News Desk


Posted By: Ruchi D Sharma