Horoscope Today 22 February: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 22 फरवरी 2020 शनिवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

Horoscope Today 22 February In Hindi:

अगर आज है आपका जन्‍मदिन तो आपके लिए ऐसा रहेगा ये साल: इस साल बेहतर सफलता हेतु परिश्रम करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नवीन कार्य-योजनाओं में आप सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यह समय परिवार से बनाकर चलने का है। बाजार में पहचान व धाक बढ़ेगी।

Born Today: Sooraj Barjatya, Film Director

मेष (Aries) : आज नौकरी वाले जातकों को थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। क्या न करें- आज अपने कार्यों को दूसरों पर न डालें। अन्यथा कार्य अधूरा रह सकता है।

वृष (Taurus) : आज बेवजह किसी से न उलझें, अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही रहेंगे। क्या न करें- अहंभाव की वजह से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है, इसलिए अहं न पालें।

मिथुन (Gemini) : आज घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। जोखिम भरे कार्यों को करने से भी लाभ प्राप्त होगा। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा।

कर्क (Cancer) : आज आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। नौकरी वाले लोगों के लिए बेहतर दिन है। क्या न करें- किसी और के मामले में आज दखलअंदाजी करने से बचें। बिना मांगे किसी को राय न दें।

सिंह (Leo) : आज संतान का सर्दी से बचाव करें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। परिवार के साथ समय बिताएं। क्या न करें- आज अपने काम को लेकर किसी तरह की जिद मन में न रखें।

कन्या (Virgo) : आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। क्या न करें- आप प्रोफेशनल कारणों के प्रभाव में किसी प्रकार का निजी निर्णय न लें।

Bejan Daruwalla weekly Horoscope 16 To 22 February: धन और रिश्तों को लेकर आपका ये हफ्ता काफी उथल-पुथल वाला है

तुला (Libra) : आज आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें। क्या न करें- आज नवीन कार्यों को लेकर बिना सोचे-समझे निर्णय न लें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे हैं। व्यापार में जैसे तैसे काम चलता रहेगा। क्या न करें- आज किसी की गवाही न दें और धोखाधड़ी न करें, अन्यथा काफी परेशानी हो सकती है।

धनु (Sagittarius) : आज मित्रों से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें। क्या न करें- आज जिम्मेदारी से भागें नहीं।

मकर (Capricorn) : आज सामाजिक कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होंगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। क्या न करें- व्यापार करने वाले उधार न करें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं।

कुंभ (Aquarius) : आज आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। किसी को उधार न दें। क्या न करें- आज अपने साथी पर किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती न करें, वरना नुकसान संभव है।

मीन (Pisces) : आज आर्थिक स्थिति में गिरावट रहेगी। कान में आपको परेशानी हो सकती है। क्या न करें- आज आपका गुस्सैल स्वभाव मधुर वातावरण को भंग न कर दे, इस बात का ध्यान रखें।

Posted By: Chandramohan Mishra