Horoscope Today 24 February in Hindi: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 24 फरवरी 2020 सोमवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

Horoscope Today 24 February In Hindi:

अगर आज है आपका जन्‍मदिन तो आपके लिए ऐसा रहेगा ये साल: इस साल स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।

Born Today: Pooja Bhatt, Actress & Director

मेष (Aries) : आज संबंधियों के साथ भेदभाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। क्या न करें- आज आप कोई भी निर्णय भावुक होकर न लें।

वृष (Taurus) : आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकेंगे। स्नेहीजनों के साथ सकारात्मक मुलाकात होगी। आज आर्थिक लाभ के भी योग हैं। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (Gemini) : आज स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल होता जाएगा। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। क्या न करें- आज सट्टेबाजी का जोखिम न उठाएं।

कर्क (Cancer) : आज का आपका दिन आनंद में बीतेगा। कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज व्यर्थ की भागदौड़ से खुद को बचा कर रखें।

सिंह (Leo) : आज स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी। बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- निजी लाभ के लिए नैतिकता से समझौता न करें।

कन्या (Virgo) : आज आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। उत्साह बढ़ेगा। क्या न करें- आज मन क्रोधित रहेगा, लेकिन इस पर नियंत्रण रखें।

तुला (Libra) : आज तन और मन स्वस्थ रहेगा। उत्तम लग्नसुख की प्राप्ति होगी। युवक-युवतियों की शादी के योग बनेंगे। क्या न करें- आज अपनी बीमारी को लेकर लापरवाह न रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज मित्रों से मुलाकात आर्थिक लाभ देगी। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। क्या न करें- आज अधिक तेजी से वाहन नहीं चलाएं। दुर्घटना का योग बन रहा है।

धनु (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए शुभ है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप जिस भी क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे, सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज नौकरी में वरिष्ठ जनों से विवाद न करें।

मकर (Capricorn) : उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। मनवांछित सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। क्या न करें- आज सहकर्मियों से उलझे नहीं।

कुंभ (Aquarius) : आज आपको विविध क्षेत्रों में लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। क्या न करें- आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces) : आज मित्रवर्ग के लिए व्यय लाभप्रद रहेगा। प्रवास या पर्यटन भी होगा। मध्याहन के बाद आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। क्या न करें- आज किसी भी विवादास्पद काम का हिस्सा न बनें।

Posted By: Chandramohan Mishra