Horoscope Today 27 February in Hindi: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 27 फरवरी 2020 गुरुवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

Horoscope Today 27 February In Hindi:

अगर आज है आपका जन्‍मदिन तो आपके लिए ऐसा रहेगा ये साल: इस साल आप कुछ नया करेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से ये बेहतर साल है। परिवारीजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। इस साल खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा।

Born Today: Prakash Jha, Film Producer

मेष (Aries) : आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। दांपत्य जीवन में आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

वृष (Taurus) : आज परिवारीजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। धनप्राप्ति के लिए भी यहï शुभ समय है। परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। क्या न करें- आज निवेश के मामले में लापरवाही न बरतें।

मिथुन (Gemini) : आज आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता दिखेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। क्या न करें- आज खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कर्क (Cancer) : आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परेशानियां कम होंगी। करियर में ग्रोथ की संभावना है। क्या न करें- आज अपने किसी भी काम में लापरवाही न बरतें।

सिंह (Leo) : कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रों से हुई भेंट लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। क्या न करें- आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहस न करें।

कन्या (Virgo) : आज पुराने मित्रों से मिलना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा नहीं है। क्या न करें- आज लंबे सफर की योजना न बनाएं।

Bejan Daruwalla weekly Horoscope 23 To 29 February: हिंदी में विस्‍तार से पढें

तुला (Libra) : अपनों के प्रति भावनात्मकता बढ़ेगी। जमीन जायदाद के दस्तावेज पर साइन कर सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में हैं, तो आज एक अच्छा और सफल दिन है। क्या न करें- आज किसी नए काम की शुरुआत न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति हावी रहेगी। व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। क्या न करें- आंखें बंद कर किसी पर भरोसा न करें।

धनु (Sagittarius) : आज व्यापार वृद्धि का योग है। ब्याज, कमिशन से मिलने वाले पैसे आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे। क्या न करें- जिस काम का अनुभव न हो, उस काम में अपना भाग्य न आजमाएं।

मकर (Capricorn) : आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहन सुख प्राप्त होगा। क्या न करें- आज बेकार के काम में खुद को उलझाकर समय खराब न करें।

कुंभ (Aquarius) : आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। यशकीर्ति प्राप्त होगी। आपके स्वभाव में भावुकता ज्यादा रहेगी। मायके की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। क्या न करें- आज किसी नए काम की शुरुआत न करें।

मीन (Pisces) : आज घर में उत्साह का माहौल रहेगा। नौकरी में साथियों का सहयोग मिल सकेगा। स्त्री मित्रों पर खर्च करेंगे। क्या न करें- आज किसी अचानक से आने वाले काम के लिए तुरंत हामी न भरें।

Posted By: Chandramohan Mishra