Horoscope Today 29 February: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 29 फरवरी 2020 शनिवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

Horoscope Today 29 February In Hindi:

अगर आज है आपका जन्‍मदिन तो आपके लिए ऐसा रहेगा ये साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि यह मेहनत आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा दिला सकती है। किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। बातों पर झगड़े और विवाद करने से बचें।

Born Today: Janvi Chheda, TV Actress

मेष (Aries) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। क्या न करें- आज अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों से सतर्क रहें।

वृष (Taurus) : आज अचानक गुस्सा आएगा परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज भाइयों से किसी प्रकार की टकराव की स्थिति न आने दें।

मिथुन (Gemini) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, अत: बिना वजह किसी मामले में खुद को न डालें।

कर्क (Cancer) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। क्या न करें- आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, परंतु किसी बात पर विवाद की स्थिति न आने दें।

सिंह (Leo) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। क्या न करें- आज आपकी वाणी कठोर हो सकती है। यात्राएं निरर्थक और थका देने वाली होंगी, अत: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

कन्या (Virgo) : नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज यात्रा से पहले अपने वाहन के प्रति लापरवाही न बरतें, उसे भली-भांति जांच लें।

तुला (Libra) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। सारे अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज नए कार्य में हाथ न डालें।

Bejan Daruwalla weekly Horoscope 23 To 29 February: हिंदी में विस्‍तार से पढें

वृश्चिक (Scorpio) : धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी, सुदूर यात्रा का योग है। क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, अत: ज्यादा परिश्रम के बाद भी किसी प्रकार का विवाद न करें।

धनु (Sagittarius) : आज लाभ के भी योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज अपने क्रोध पर बहुत नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में कोई जोखिम न उठायें।

मकर (Capricorn) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

कुंभ (Aquarius) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। क्या न करें- आज अपने मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें अन्यथा आपके कार्य बिगड़ सकते हैं।

मीन (Pisces) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज कुछ समय के लिए अपनों से न उलझें।

Posted By: Chandramohan Mishra