बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी दंगल गर्ल फातिमा सना शेख एक साथ जोधपुर से वापस मुंबई लौटते दिखे। इन दोनों के साथ ढेर भर सामान और दोनों को देख कर तो लग रहा है जैसे फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग पूरी ये लोग कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन तो पहले ही अपने हिस्से की फिल्म शूट करके मुंबई लौट आए थे।

आमिर खान और फातिमा लौटे मुंबई
आमिर खान और फातिमा के कपडो़ को देख कर लग रहा है कि दोनों को राजस्थान काफी पसंद आया। आमिर और फातिमा दोनों ने ही मुंबई लौटते वक्त प्रिंटेड कपडे़ पहन रखे थे। आमिर ने ब्लू कलर की प्रिंटेड सर्ट और पैंट पहन रखी थी। वहीं फातिमा ने भी प्रिंटेड कुर्ता और ब्लैक लेगिंग के साथ पैरों में स्लीपर पहन रखी थी। इस दौरान फातिमा ने अपने हाथ में पिंक एंड रेड प्रिंटेड हैंडबैग पकड़ रखा था। फातिमा ने अपने कुर्ते में ब्लैक गॉगल भी फंसा रखा था।


आमिर ने फिल्म में अपने कैरेक्टर को लेकर कहा

एक खबर के मुताबिक आमिर खान ने अपने इंटरव्यू में था कहा कि 'बहुत सी फिल्में हैं जैसे कि पायरेट्स ऑफ करेबियन और इडियाना जोन्स जिनमें ठगी दिखाई गई है और ये एक्शन एडवेन्चर फिल्म्स हैं। हमारी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का जॉनर इन सब फिल्मों से अलग है और ये एक बिल्कुल डिफरेंट स्टोरी है। फिल्म में मेरा भी कैरेक्टर
काफी अलग है जो इन सभी फिल्मों के कैरेक्टर से काफी अलग है।'

जोधपुर में फातिमा संग ‘रेड’ देखने पहुंचे आमिर खान, सामने आईं तस्वीरें
अमिताभ बच्चन 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग पूरी करके लौटे मुंबई
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से छुट्टी लेकर आमिर ने यूं मनाया अपना बर्थडे, किरण के कहने पर इंस्टाग्राम का खाता खोला

Posted By: Inextlive