-यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विसेज 2015 का मंगलवार को डिक्लेयर किया फाइनल रिजल्ट

GORAKHPUR: सिटी के आवास विकास कालोनी, शाहपुर का रहने वाले अभिषेक पांडेय ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज में 31वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अभिषेक ने आईनेक्स्ट से बातचीत के दौरान बताया कि वह महज 7-8 घंटे की पढ़ाई करते थे। एक साल की तैयारी में उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। अभिषेक पिता रमेश चंद्र पांडेय पेशे से इंजीनियर हैं। अभिषेक बताते हैं कि वह दो भाई हैं। छोटा भाई आशीष एमटेक की तैयारी कर रहा है। जबकि अभिषेक ने 2012 में आईआईटी रुड़की से बीटेक किया। इसके बाद इनका सेलेक्शन टाटा स्टील में हो गया, लेकिन नौकरी छोड़कर वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गया। इसका नतीजा है कि पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल कर ली। अभिषेक ने इस सफलता का श्रेय अपने पैरेंट्स को दिया है। इस सफलता पर नगर विधायक डॉ। राधा मोहन दास अग्रवाल ने बधाई दी है।

शशांक को मिला 429वां रैंक

गोला बाजार के रहने वाले शशांक प्रताप सिंह ने 429वां रैंक प्राप्त किया है। इस सफलता पर पिता अवंती सिंह और मां सरिता सिंह ने खुशी जाहिर की है। शंशाक बताते हैं उन्होंने पांच बार इंटरव्यू फेस किया है। उसके बाद सफलता मिली है। वे बताते हैं उनका लक्ष्य था कि वह सिविल सर्विसेज में अपना स्थान बनाए, इसलिए उस जज्बे को उन्होंने बनाए रखा और आखिरकार अपनी जगह सिविल सर्विसेज में बना ली। इसी क्रम में श्रेयांस मोहन ने सिविल सर्विसेज में अपनी जगह बनाई है। श्रेयांस सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। जबकि इन्होंने प्राइम मिनिस्टर रूरल डेवलपमेंट फेलो के रूप में नक्सल प्रभावित एरिया, बिहार में लगभग दो साल काम किया।

1078 उम्मीदवारों की होगी नियुक्ति

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विसेज 2015 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। दिसंबर 2015 में मेंस के बाद मार्च और मई में इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट हुआ था। जिसके बाद अप्वाइंटमेंट के लिए फाइनल लिस्ट जारी की गई। सभी चयनित उम्मीदवारों को उनके मेरिट के हिसाब से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, इंडियन फॉरेन सर्विसेज, इंडियन पुलिस सर्विसेज, और सेंट्रल सर्विसेज के ग्रुप ए और गु्रप बी में नियुक्ति दी जाएगी। इस बार टोटल 1078 उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। जिसमें 499 सामान्य वर्ग से हैं और 314 ओबीसी कैटेगरी से हैं। एससी और एसटी से 176 और 89 उम्मीदवार सफल रहे हैं।

Posted By: Inextlive