- खिड़की तोड़कर भाग गए थे पांच किशोर

- चार को भगवान टॉकीज चौराहे से पकड़ लिया था पुलिस ने

आगरा: राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार हुए पांच किशोरों में से चार को पुलिस ने सोमवार को ही पकड़ लिया था। पांचवां अपने घर पहुंच गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

घटना को दबाए खा

मलपुरा के सिरौली स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) के प्रथम तल पर बने कमरा नंबर तीन का जंगला काटकर पांच किशोर रविवार रात फरार हो गए थे। वे सुरक्षा में लगे होमगार्ड का मोबाइल भी चोरी कर ले गए थे। संप्रेक्षण गृह प्रशासन घटना को रातभर दबाए रहा। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद तलाश शुरू हुई।

सर्विलांस से मिली कामयाबी

पुलिस ने सर्विलांस के जरिये घटना के 14 घंटे बाद चार किशोरों को दबोच लिया। वे भगवान टाकीज चौराहे पर मिले थे। पांचवां हाथ नहीं आ सका था। उसकी जानकारी चारों किशोरों के पास भी नहीं थी। रातभर पुलिस फरार किशोर की तलाश में लगी रही। वह मंगलवार सुबह हाथरस में अपने घर में मिला। पुलिस उसे पहले थाने ले गई। इसके बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

नहीं हुई जिम्मेदारों पर कार्रवाई

किशोर संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़कर एक साथ पांच किशोर फरार हो गए। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब पता चल गया तो भी अधिकारी इसे दबाते रहे। लापरवाही और मामले को दबाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Posted By: Inextlive