- कैंट बोर्ड 16 कर्मचारियों से संभालता था व्यवस्था

- व्यापार संघ छह कर्मचारियों से कर रहा संभालने का प्रयास

Meerut : आबूलेन की व्यवस्था व्यापारियों ने अपने हाथों में तो ले ली लेकिन व्यवस्था के लिए जितनी मैन पॉवर लगाई है वो अनुरूप नहीं दिखाई दे रही है। अब सवाल उठने लगा है कि क्या सिर्फ 6 कर्मचारी आबूलेन की व्यवस्था को संभालने में सक्षम होंगे, क्योंकि कैंट बोर्ड के पास जब व्यवस्था थी तो उन्होंने अपने 16 कर्मचारियों को सिर्फ आबूलेन की व्यवस्था के लिए लगाया आ था। वैसे व्यापारियों के पास कैंट बोर्ड से कर्मचारियों की डिमांड का ऑप्शन अब भी खुला हुआ है।

क्या सिर्फ 6 कर्मचारी बहुत हैं?

पहले दिन की व्यवस्था को देखने के बाद सवाल उठना लाजिमी है कि हजारों की संख्या में आने वाले ट्रैफिक को आबूलेन में सिर्फ 6 कर्मचारी संभाल सकते हैं? शायद नहीं। आबूलेन पर ऐसे कई स्पॉट हैं जहां ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होती है। रेहड़ी, रिक्शा, और खोमचे वाले खड़े होते हैं। जिन्हें हटाना ही अपने आप में बड़ा काम है। अगर एक गाड़ी दुकान के आगे खड़ी हो जाए तो उसे हटवाने में 2 से 3 लोगों की जरुरत पड़ती है। ऐसे में 6 कर्मचारियों से आबूलेन की व्यवस्था ठीक नहीं होने वाली है।

कैंट बोर्ड लगाता था 16 कर्मचारी

कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह की माने तो आबूलेन की व्यवस्था को ठीक करने के लिए एक लंबी चौड़ी टीम और प्रॉपर प्लानिंग की जरुरत है। जब कैंट बोर्ड द्वारा इसकी व्यवस्था देख रहा था तो 16 कर्मचारियों की मदद से पूरी व्यवस्था को ठीक किया हुआ था। सभी को अपने रोल के बारे मं जानकारी थी। अगर कोई व्हीकल खड़ा हुआ दिखाई देता था तो उसे हटवाने के लिए सिर्फ तीन ही लोग लगते थे। बाकी व्यवस्था को संभालते थे। अनुज सिंह ने बताया कि इस पूरी व्यवस्था को संभालने के 1.50 लाख रुपए की मैनपॉवर खर्च होती थी।

वर्जन

आबूलेन का 300 मीटर का हिस्सा दिखने और कहने में काफी छोटा और आसान लगता है। लेकिन बात जब व्यवस्था की आती है तो सर्द मौसम में भी पसीना छूट जाता है। कैंट बोर्ड वहां व्यवस्था को संभालने के लिए 16 कर्मचारियों को डिप्यूट करता था। जिनमें पर मंथ डेढ़ लाख रुपए के आसपास का खर्चा आता था।

- अनुज सिंह, सीईई, कैंट बोर्ड

आबूलेन व्यापार संघ अपनी ओर से पूरी मेहनत कर रहा है। अवकाश के कारण हम कैंट बोर्ड से कर्मचारियों की डिमांड नहीं कर सके हैं। हमें उम्मीद है कि कैंट बोर्ड हमारा सहयोग करते हुए हमें कर्मचारी उपलब्ध कराएगा।

- राजबीर सिंह, ज्वाइंट सेकेट्री, आबूलेन व्यापार संघ

बॉक्स

ये था व्यापारियों की ओर से प्लान

- बाजार में आने वाले ग्राहकों के चार पहिया वाहन कैंट बोर्ड खींची गई सफेद लाइन के अंदर ही खड़े कराए जाएंगे।

- बाजार में आने वाले ग्राहक का वाहन 4-5 मिनट से ज्यादा बाजार में खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।

- पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था रहेगी। ग्राहक अपनी गाड़ी से आएगा। वहां उतरकर गाड़ी पार्किंग स्थल पर ले जाए।

- व्यापार संघ द्वारा बाजर में साइन बोर्ड लगवाकर आने वाले ग्राहकों से डिवाइडर पर गंदगी न करने, वाहन पार्किंग स्थल पर ले जाकर खड़े करने का अनुरोध किया जाएगा।

- सभी व्यवस्था को करने के लिए व्यापार संघ की ओर से 6 कर्मचारियों को लगाया जाएगा।

- समन्वय के लिए संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री आकाश खन्ना रहेंगे।

- कैंट बोर्ड की ओर से व्यापारियों का सहयोग करने के लिए दो कर्मचारियों उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

Posted By: Inextlive