रांची : रांची यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन (डायरेक्ट) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर परचम लहराया है। एबीवीपी ने 65 सीटों पर जीत का दावा किया है। वहीं दूसरे नंबर पर आदिवासी छात्र संघ रहा, जिसके कुल 22 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। छात्र आजसू ने 6 सीटें जीती हैं, तो कांग्रेस पार्टी के स्टूडेंट्स विंग एनएसयूआई का खाता भी नहीं खुला। वैसे खाता नहीं खुलने वाले संगठनों में जेसीएम, जेवीसीएम, झारखंड छात्र संघ और वाम दलों के छात्र संगठनों के भी नाम शामिल हैं। पिछले साल भी एबीवीपी ने ही सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं।

काउंटिंग में भी हो-हंगामा

शुक्रवार को काफी हो-हंगामे के बीच काउंटिंग शुरू हुई। 19 में से 15 संस्थानों में जैसे ही बूथ वाइट बैलेट पेपर खुले, वैसे ही बेचैनी बढ़ गई। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे तस्वीर साफ होती चली गई। शाम होते ही एबीवीपी के नेताओं ने जीत का दावा ठोक दिया। एबीवीपी ने 65 सीटों पर अपने या अपने संगठन के समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। रांची विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट में देर शाम री-काउंटिंग कराई गई। हालांकि, एबीवीपी ने पीजी डिपार्टमेंट में भी अपने उम्मीदवारों की जीत की घोषणा कर दी।

यूनिवर्सिटी में भी जीत पक्की

पीजी विभागों और कॉलेजों में जीते हुए प्रत्याशी विवि स्तर पर होने वाले इनडायरेक्ट चुनाव में वोटिंग करेंगे। कुल 5 सीटों के लिए इनडायरेक्ट चुनाव होगा, जिसमें हर सीट पर जीत के लिए 48 वोट चाहिए। एबीवीपी के पास 65 सीटें आ चुकी हैं। ऐसे में विवि स्तर पर भी एबीवीपी की जीत तय मानी जा रही है। गौरतलब है कि आरयू में वर्ष 2018 में भी पांचों सीटों पर अभाविप की ही जीत हुई थी।

एबीवीपी ने किया इन सीटों पर दावा

पीजी डिपार्टमेंट - 5

मारवाड़ी कॉलेज - 4

वीमंस कॉलेज - 2

डोरंडा कॉलेज - 5

एसएस मेमोरियल कॉलेज - 5

केबीसी बेड़ो - 5

खूंटी - 3

सिसई - 5

राम लखन सिंह यादव कॉलेज - 1

जगन्नाथ कॉलेज - 5

आदित्य जलान - 5

आरटीसी - 5

समर्पनदीप - 5

मदर जीरामणि कॉलेज - 5

जसपुरिया - 5

किस कॉलेज से किसने दर्ज की जीत

संस्थान - अध्यक्ष - उपाध्यक्ष - सचिव - संयुक्त सचिव - उप सचिव

केओ कॉलेज- दिलीप उरांव - रश्मि किंडो - बिनेश उरांव - प्रियंका कुमारी - गीता खडि़या

बिरसा कॉलेज- भुवनेश्वर मुंडा - अमित कुमार महतो - सौरभ कुमार साहू - सुप्रिया कश्यप - नीलिमा श्वेता लकड़ा

आरएलएसवाई- पप्पू कुमार महतो - अनिल कुमार राणा - रवि अग्रवाल - अनिल कुमार शर्मा - सोनाली मांझी

बीएनजे सिसई- डब्लू भगत - विनीता कुमारी - रानी कुमारी - रॉकी राज कुमार - पृथ्वी राज साहू

सिमडेगा कॉलेज- निरंजन तिर्की - अनमोल तिर्की - गुरुचरण साई - एलिश केरकेट्टा - रूथ होरो

मारवाड़ी कॉलेज- अब्दुल जमाल गद्दी - ऋषभ तिवारी - ऋषभ राज - नीरज कुमार - प्रगति कुमारी

रांची वीमेंस कॉलेज- सीमा कुमारी - अमिशा सिन्हा - प्रगति प्रियदर्शिनी - सीमा कुमारी - रिम्मी कुमारी सिंह

पीपीके कॉलेज बुंडू- अमित मुंडा - सुरेंद्र लोहरा - बुधराम मुंडा - अंजना मुंडा कुमारी - शिवानी कुमारी

एसएस मेमोरियल- अंकित रंजन - सुभम पुरोहित - प्रशान्त कुमार - जुली कुमारी - जनमजय सिंह

डोरंडा कॉलेज- सचिन कुमार - विवेक राज - मोहित कुमार - बरखा कुजूर - सुमित साहू

केसीबी बेड़ो- हीरामुनी कुमारी - सुखदेव उरांव - रोहन कुमार - बिष्णु उरांव - सुनिता कुमारी

मांडर कॉलेज- बुद्धनाथ उरांव - कृति उरांव - संदीप उरांव - श्याम किशोर मुंडा - शनि उरांव

आरटीसी बीएड- बिक्रम बिनय - रवि शेखर चौबे - सुमित तिवारी - अभिषेक कुमार - नीलम तिर्की

कोट

हमने कैंपस को सशक्त, समृद्ध व सुरक्षित बनाने का जो ऐलान किया था, वह पूरा होता दिखाई दे रहा है। यह जीत कार्यकर्ताओं के द्वारा 365 दिन कालेज कैंपस मे की गई मेहनत का परिणाम है।

याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रांत संगठन मंत्री, एबीवीपी

Posted By: Inextlive