देश के सबसे अमीर शहर की लिस्‍ट में मुंबई सबसे ऊपर है। फिल्‍म नगरी नाम से मशहूर मुंबई में पैसा जमकर बरसता है। यही वजह है कि बंगलुरु और दिल्‍ली को पछाड़ माया नगरी को पहला स्‍थान मिला है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ ने एक रिपोर्ट जारी कर देश के सबसे अमीर शहरों की सूची जारी की है। आइए जानें आपका शहर इसमें शामिल है कि नहीं....


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सबसे अमीर शहरों में शुमार है। मुंबई की कुल संपदा 820 अरब डॉलर है। मुंबई में 46,000 करोड़पति तथा 28 अरबपति रहते हैं। फिल्म जगत के अलावा मुंबई में कई बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी रहते हैं। ऐसे में यहां की इकोनॉमी सबसे ऊपर रहती है। तीसरा स्थान आता है बेंगलुर का। आईटी सिटी की कुल संपदा 320 अरब डॉलर है। यहां 7,700 करोड़पति और आठ अरबपति रहते हैं।

पांचवा नंबर है कोलकाता का। यहां करोड़पतियों की संख्या 9,600 है और 4 अरबपति रहते हैं। कोलकाता की कुल संपदा 290 अरब डॉलर आंकी गई है।Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari