-लोहरदगा महिला थाना पुलिस ले गई आरोपी बीडीओ विजय केरकेट्टा को

-नगड़ी का सस्पेंडेड बीडीओ साल भर से था फरार

-लोहरदगा की एक युवती शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का दर्ज कराई थी प्राथमिकी

>RANCHI: लोहरदगा जिले की महिला थाना पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी बीडीओ विजय केरकेट्टा को सदर थाना एरिया के होटवार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ लोहरदगा ले गई है। विजय केरकेट्टा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से कई दिनों से फरार था।

यह है मामला

नगड़ी ब्लॉक के सस्पेंडेड बीडीओ विजय केरकेट्टा(उम्र फ्भ्) पर लोहरदगा शहर की स्टेशन टोली निवासी ख्फ् वर्षीया एक युवती यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाने में क्फ् जून, ख्0क्ब् को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि जून ख्0क्फ् के फ‌र्स्ट वीक में वह जाति व आय प्रमाण पत्र बनवाने कैरो ब्लॉक गई थी। यहीं दोनों की जान-पहचान व दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। बीडीओ ने प्यार का इजहार करते हुए युवती को शादी का वचन दिया था। उसके बाद अगस्त ख्0क्फ् में उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। युवती के पिता लोहरदगा से बाहर रहते हैं। घर पर कोई नहीं रहने पर युवती के घर भी विजय आता-जाता था। इसके अलावा वह युवती को अपने रांची स्थित आवास पर भी बुलाता था। जब बीडीओ को युवती ने खुद को गर्भवती होने की बात बताई, तो उसने उसे बच्चा गिरा देने के लिए कहा। इसके बाद बीडीओ उससे दूरी बनाने लगा।

चुनाव पूर्व बीडीओ का हुआ रांची तबादला

चुनाव के पूर्व बीडीओ विजय केरकेट्टा का तबादला रांची जिले के नगड़ी ब्लॉक में हो गया था। मूल रूप से बीडीओ गुमला जिले के दुंदरिया गांव का रहनेवाला है।

शादी के दिन नहीं पहुंचा बीडीओ

लोहरदगा पुलिस ने बताया कि बीडीओ के शादी से इनकार किए जाने पर युवती ने प्राथमिकी दर्ज करवाने की कोशिश की थी, लेकिन बीडीओ के आश्वासन पर उसने प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई। दोनों ने रांची में मैरिज मजिस्ट्रेट को शादी के लिए ख्क् अप्रैल, ख्0क्ब् को आवेदन दिया था। इसके बाद शादी की तिथि ख्म् मई, ख्0क्ब् तय हुई। लेकिन, शादी के दिन बीडीओ नहीं पहुंचा और न ही पीडि़ता का फोन रिसीव किया।

सीएम ने किया था सस्पेंड

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कैरो के तत्कालीन बीडीओ विजय केरकेट्टा पर यौन शोषण के आरोप में लोहरदगा महिला थाना में दर्ज कांड संख्या- 9फ्/ख्0क्ब् को लेकर सस्पेंड कर दिया था।

Posted By: Inextlive