-31 नेपालियों का इंडियन एड्रेस पर बना था पासपोर्ट

-साजिश रचने के मामले में कैंट पुलिस ने किया अरेस्ट

GORAKHPUR: शाहपुर और कैंट एरिया में रहने वाले 31 नेपाली नागरिकों का फर्जी पासपोर्ट बनवाकर उनको विदेश भेजने के मामले में 11 साल बाद पुलिस एक्शन में आई। कैंट पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपित नंदानगर निवासी राजेश कुमार को अरेस्ट किया। उसके दूसरे साथी परशुराम छेत्री की तलाश चल रही है। पुलिस का कहना है कि उसने नेपाल में शरण ले रखी है। फर्जी कागजात पर पासपोर्ट बनवाने वाले भी फॉरेन में हैं। सीओ ने बताया कि इस मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों को अरेस्ट ि1कया जाएगा।

11 साल पूर्व हुई थी फर्जीवाड़े की शिकायत

2005 से लेकर 2009 के बीच राजेश और परशुराम ने कैंट और शाहपुर एरिया में रहने वाले नागरिकों का पासपोर्ट बनवा दिया था। फर्जी पते पर बने पासपोर्ट के सहारे सभी फॉरेन चले गए। इनमें कुछ युवतियां भी शामिल थीं। इस मामले में 2009 में भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता ने एसएसपी से शिकायत की। आशंका जताई कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया गया। इस प्रकरण की करीब पांच साल तक जांच चलती रही। जांच के बाद 2015 में कैंट और शाहपुर थानों में एफआईआर हुई। कैंट पुलिस की जांच में पता लगा कि 26 नेपाली नागरिकों के पासपोर्ट बने थे। शाहपुर की जांच में पांच के बारे में जानकारी मिली। शाहपुर पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। कैंट में दर्ज एफआईआर की इनविस्टेशन चलती रही। इसी प्रक्रिया में पुलिस ने गुरुवार को नंदानगर से राजेश कुमार को अरेस्ट किया। इस मामले में फर्जीवाड़ा के साथ-साथ साजिश रचने का मुकदमा भी बढ़ा दिया गया है।

री ओपन होगी शाहपुर की फाइल, 31 का पता फर्जी

पुलिस का कहना है कि 2005 से लेकर 2009 तक के बीच में नेपाली मूल के नागरिकों का पासपोर्ट बनवाया गया था। 91 पासपोर्ट में 60 का वेरीफिकेशन हो गया। लेकिन 31 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इनके पते के आगे जीआरडी गेट लिख दिया गया था। शाहपुर पुलिस ने इस प्रकरण को क्लोज कर दिया था। इसलिए वहां की विवेचना दोबारा की जाएगी। एलआईयू के वेरीफिकेशन के बाद बने पासपोर्ट में कई पुलिस कर्मचारियों की गरदन फंसेगी।

नेपाल राष्ट्र के नागरिकों के पते पर गोरखपुर में पासपोर्ट बनवाया गया था। इस मामले में राजेश कुमार को अरेस्ट किया गया है। परशुराम छेत्री की तलाश चल रही है।

सुमित शुक्ला, सीओ कैंट

Posted By: Inextlive