- खोराबार एरिया में काटा था महिला का सिर

- विश्वास खोने पर जान से हाथ धो बैठी रेनू

GORAKHPUR: खोराबार एरिया में महिला का मर्डर, सिर गायब करने के आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने विवेचना में दोनों अभियुक्तों का नाम शामिल किया था। पुलिस को चकमा देकर दोनों कोर्ट पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि भरोसा खोने पर महिला की हत्या हुई थी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

ख्क् नवंबर की शाम गायब हो गई थी महिला

खोराबार एरिया के बेलवार निवासी मोहन ख्क् नवंबर की शाम अपनी पत्‍‌नी रेनू के साथ बाजार करने गया। घर लौटने के दौरान रेनू थोड़ी देर बाद आने की बात कहकर कहीं चली गई। रात में वह घर नहीं लौटी। सुबह होने पर मोहन ने तलाश शुरू कर दी। गौरी मंगलपुर के पास कुंई रेगुलेटर है। जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं ने डेड बॉडी देखी। महिला की हत्या करके बदमाश उसका सिर काट ले गए थे। बाद में महिला की पहचान रेनू के रूप में हुई।

अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मर्डर, मर्डर के बाद डेड बॉडी छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के दौरान एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दो लोगों का नाम सामने आया। ढोलबजवा के मुरारी और मनोज कुमार की महिला से जान पहचान थी। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी लेकिन दोनों गांव छोड़कर गायब हो गए। सैटर्डे को दोनों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी।

आरोपियों के सरेंडर करने की सूचना मिली है। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान दोनों का नाम प्रकाश में आया था।

अनिल यादव, एसओ खोराबार

Posted By: Inextlive