- नेहा वर्मा हत्याकांड मुख्य आरोपी वसीम भी पकड़ा गया

- कत्ल के राज से उठा पर्दा, आरोपी के पास से बरामद तमंचा

- हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, लूटा गया मोबाइल, पर्स भी मिला

Meerut: नेहा मर्डर केस का मुख्य आरोपी वसीम भी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस केस में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा, नेहा की स्कूटी और उसका पर्स बरामद किया है।

यह था मामला

गुरुवार क्7 अप्रैल की रात में एक युवती की बॉडी शहर के बीचोंबीच बच्चा पार्क से कुछ दूरी पर गहलौत रोड जिम खाना मैदान के पास पड़ी मिली थी। ख्0 अप्रैल को इस युवती की पहचान गाजियाबाद की रहने वाली नेहा वर्मा के रूप में हुई थी। जिसको उसकी मां मधु वर्मा और उसके पति विपिन वर्मा ने पहचाना था। इसके साथ कई दिनों तक चले इस एपीसोड में कई मोड़ आए और सनसनीखेज खुलासे हुए। जिसमें एक आरोपी आसिफ उर्फ बुरसी को मंगलवार के दिन गिरफ्तार किया गया था।

आखिरी कड़ी

पुलिस ने आसिफ उर्फ बुरसी को गिरफ्तार कर नेहा मर्डर केस से पर्दा उठाया था। इसके बाद बचे दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी थी, जिनमें एक मुख्य आरोपी वसीम और दूसरा शुएब था। शुएब को भी पुलिस ने बुधवार को एरिया से दबोच लिया। जिसको जेल भेज दिया और मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई। शुएब को पुलिस हत्या में प्रयुक्त स्कूटी और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। इस केस में शुएब ने कत्ल के राज से पर्दा उठाया। उसने कत्ल करना कबूल कर लिया।

ऐसे हुआ मिलन

बकौल शुएब प्लास्टिक की शीशी बनाने का काम करता है। उसका पिता नूर इलाही परचून की दुकान करता है। वह कक्षा बारह पास है। कमाता है और अय्याशी में पैसा उड़ाता है। इसी तरह अक्टूबर ख्0क्फ् में नेहा उर्फ सना उसको ब्लैक डिस्को पैसीफिक मॉल गाजियाबाद में मिली थी। इसके साथ उसकी सहेली निशा भी मिली, जो शुएब की प्रेमिका बन गई थी। दोनों सहेलियां एक दूसरे के सहारे अपने घरों से निकलती थीं। बहाने नौकरी के होते थे और करती कुछ अलग ही थीं।

ऐसे बिगड़ी बात

वसीम के अनुसार वह मसूरी अपने दोस्तों के साथ दो बार गया था। खास बात ये थी कि नेहा किसी एक की नहीं थी। शुएब की दोस्त निशा भी कुछ इसी तरह की है। ये लोग यहां मोती महल होटल में कई बार रुके। मामला लगभग ठीक चल रहा था, लेकिन बात तब बिगड़ी जब नेहा का सोतीगंज के बिलाल नामक युवक से संपर्क हो गया। अब नेहा वसीम के साथ ही नहीं बल्कि वह बिलाल से भी मिलने लगी थी। यह बात वसीम और उसके दोस्तों को खल गई।

दो दिन पहले की थी बात

वसीम का कहना है कि कत्ल से दो दिन पहले ही वह बिलाल से मिला था। बिलाल एक बड़ी गाड़ी में आया था। इसके बाद से उसने ठान ली थी कि अब वह नेहा को नहीं छोड़ेगा। उसकी नहीं तो वह किसी की नहीं हो सकती। फिर शुएब से उसने तमंचा मंगाया और गुरुवार को नेहा को मेरठ बुला लिया। उसको पहले मोतीमहल में ले गए और वहां से रात को स्कूटी पर लेकर निकल गया। जब बिजली भागी तो उसको जिम खाना मैदान के पास गोली मारी और तीनों निकल गए।

यहीं घूम रहा था

वसीम के अनुसार क्क् अप्रैल को उसको नेहा के शादीशुदा जीवन के बारे में पता चला था। इसके चलते वह उसको केवल इस्तेमाल करना चाहता था। खास बात ये कि कत्ल करने के बाद वसीम मेरठ छोड़कर नहीं गया था। वह स्कूटी पर मेरठ में ही घूम रहा था। पुलिस को चकमा देते हुए वह उसी स्कूटी से मेरठ में आ जा रहा था। आखिर में वह पकड़ लिया गया। उसके पास से कत्ल में प्रयुक्त तमंचा, लूटा गया पर्स, स्कूटी और अन्य सामान बरामद कर लिया। उसके मोबाइल में मिली क्लीपिंग और एमएमएस भी बरामद कर लिया।

वर्जन

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसको जेल भेजा जा रहा है। उसने कत्ल करना कबूल कर लिया है। उसके पास से तमंचा और लूटा गया माल पकड़ा गया है। आरोपी वसीम के दो साथी पहले पकड़े जा चुके हैं।

- ओंकार सिंह, एसएसपी

Posted By: Inextlive