केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार देश में 130 दिनों के बाद 18000 से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए है। मौजूदा समय में देश में 122 दिनों के बाद फिर से एक्टिव केसों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया है।


नयी दिल्ली (पीटीआई)। देश में लगातार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को देश में 18 हजार से अधिक नए मामले सामने आयें हैं। देश में 18 हजार से ज्यादा मामले 130 दिनों के बाद दर्ज किए गए है। इसी के साथ 122 दिनों के बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख के पार हो गयी है।। पिछले 24 घंटे में 18,819 नए कोविड मामले सामने आए, जबकि मरने वालों की संख्या 39 रहीं। अब तक देश में कोरोना से पीड़ित होने वालों की संख्या 4,34,52,164 हो गई। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,25,116 हो गई।एक्टिव केस हुए 1 लाख से ज्यादा


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक्टिव केस बढ़कर 1,04,555 हो गए, जो कुल संक्रमण का 0.24 प्रतिशत है। इसी के साथ राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.55 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केसों में 4,953 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार डेली पॉजिटिव रेट 4.16 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिव रेट 3.72 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी के साथ बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,28,22,493 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत थी।

Koo App #LargestVaccineDrive #Unite2FightCorona #AmritMahotsav View attached media content - Ministry of Health & Family Welfare, Govt of India (@mohfw_india) 30 June 2022

देश में तेजी से हो रहा वैक्सीनेशनमंत्रालय के अनुसार देश में अबतक टीकाकरण 197.61 करोड़ लोगों को कोविड-19 के टीके की खुराक दी जा चुकी है। भारत में कोविड -19 मामलें 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गये थे। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गये थे। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश ने 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ आंकड़ा पार किया था। इस साल 25 जनवरी को कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की संख्या चार करोड़ हो गई थी।पिछले 24 घंटों 39 लोगों की हुई मृत्यु


कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 39 नए लोगों में केरल के 17, महाराष्ट्र के सात, उत्तर प्रदेश के चार, पंजाब के तीन, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के दो-दो और दिल्ली और सिक्किम के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। देश में अब तक कुल 5,25,116 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,47,922, केरल से 69,993, कर्नाटक से 40,117, तमिलनाडु से 38,026, दिल्ली से 26,261, उत्तर प्रदेश से 23,538 और पश्चिम बंगाल से 21,218 मौतें हुई हैं। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉमोर्बिटिज के कारण हुई है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ मिलान किया जा रहा है।

Posted By: Kanpur Desk