भारत में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के पिछले एक दिन में 31382 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 से 33594803 लोग संक्रमित हो चुके हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। इस समय यहां कोरोना वायरस के 3,00,162 एक्टिव केस हैं। यह संख्या पिछले 188 दिनों में सबसे कम है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 318 रही। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 4,46,368 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ संक्रमण की तुलना में एक्टिव मामले 0.89 प्रतिशत रह गए हैं। मार्च 2020 से यह सबसे कम है।एक्टिव केसलोड में 1,478 की आई कमी


मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से नेशनल रिकवरी रेट 97.78 प्रतिशत है। यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के एक्टिव केसलोड में 1,478 मामलों की कमी देखी गई है। देश में कोविड-19 से संक्रमण पिछले वर्ष 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी।23 जून को 3 करोड़ पार कोविड संक्रमण

28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 4 मई को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ तथा 23 जून को 3 करोड़ पार कर गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 17 7470 129
आंध्र प्रदेश 13749 2015387 14108
अरुणाचल प्रदेश 428 53584 273
असम 4686 589129 5827
बिहार 56 716206 9660
चंडीगढ़ 40 64343 819
छत्तीसगढ़ 307 991306 13563
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 0 10666 4
दिल्ली 433 1413116 25085
गोवा 976 171599 3297
गुजरात 140 815575 10082
हरियाणा 336 760639 9809
हिमाचल प्रदेश 1778 212336 3662
जम्मू और कश्मीर 1617 322554 4419
झारखंड 65 342964 5133
कर्नाटक 13619 2919742 37683
केरल 160616 4394476 24191
लद्दाख 164 20400 207
लक्षद्वीप 8 10302 51
मध्य प्रदेश 93 781825 10517
महाराष्ट्र 42753 6353079 138725
मणिपुर 2270 115127 1838
मेघालय 1968 76892 1386
मिजोरम 15752 69333 281
नागालैंड 467 29900 660
ओडिशा 5349 1009088 8157
पुद्दुचेरी 969 123023 1834
पंजाब 300 584619 16503
राजस्थान 94 945237 8954
सिक्किम 644 30110 382
तमिलनाडु 17121 2599567 35427
तेलंगाना 4877 655625 3909
त्रिपुरा 331 82873 810
उत्तराखंड 249 335805 7391
उत्तर प्रदेश 186 1686644 22889
पश्चिम बंगाल 7704 1537732 18703
Posted By: Satyendra Kumar Singh