बॉलीवुड एक्टर राजकुमार रॉव के पिता की थर्सडे नाइट मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गुरूग्राम के मदनपुरी शमशान स्थल पर हुआ।


गुरूग्राम, (एएनआई)। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार रॉव के पिता का देहांत हो गया है। उनका नाम सत्यपाल यादव बताया गया है और वे 60 साल के थे। सत्यपाल जी ने गुरुवार रात को अंतिम सांस ली और शुक्रवार को गुरुग्राम के मदनपुरी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे लंबे समय से बीमार थे और मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे रिश्तेदारों और परिवार के अन्य लोगों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।वे राजस्व विभाग में कार्यरत थे। दो सात पहले हुआ मां का देहांत
इससे पूर्व दो साल पहले 2017 में न्यूटन की शूटिंग के समय राजकुमार की मां का देहांत हो गया था। राजकुमार राव एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं और फिल्मों में आने से पहले उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उनके परिवार में एक भाई अमित और बहन मोनिका हैं। राजकुमार को शाहिद के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

Posted By: Molly Seth