बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज अपने घर पर मृत पाए गए हैं। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुंबई (पीटीआई)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। 34 वर्षीय एक्टर सुशांत ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। उनकी लाश मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में मिली है। मामले की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉक्टर मनोज ने पीटीआई को बताया कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रविवार को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए हैं। हालांकि अभिनेता सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आगे की जांच जारी है।

राजकुमार हिरानी की छीछोरे फिल्म थी

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी बड़ी स्क्रीन राजकुमार हिरानी की छीछोरे फिल्म थी। हाल ही में उनकी मैनेजर 28 वर्षीय दीशा सालियन ने 9 जून को एक ऊंची इमारत से कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत टेलीविजन शो पवित्रा रिश्ता में अपने अभिनय से लोकप्रिय हुए थे। सुशांत सिंह ने 2013 में काई पो चे! फिल्म में एक्टिंग की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, केदारनाथ और सोनचिरैया जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।

Posted By: Shweta Mishra