Vikram Gokhale Passes Away 77 साल के एक्‍टर विक्रम गोखले का आज पुणे के अस्पताल में निधन हो गया। अस्‍पताल ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है।

पुणे (एएनआई)। Vikram Gokhale Passes Away दिग्गज फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 साल के थे। गोखले पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे और "लाइफ सपोर्ट" थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बालगंधर्व रंगमंच में रखा जाएगा। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उनका अंतिम संस्कार शाम छह बजे पुणे के वैकुंठ संस्कार भूमि में किया जाएगा।

पहले उड़ी थी अफवाह
गुरुवार को दिग्गज की मौत की अफवाह उड़ी जिसके बाद अजय देवगन, रितेश देशमुख, एली गोनी, जावेद जाफ़री सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर पर शोक व्‍यक्‍त कर दिया था। बाद में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के डॉ धनंजय केलकर और अभिनेता की बेटी ने अफवाहों का खंडन किया। खैर अब अस्‍पताल की तरफ से उनके निधन की पुष्टि कर दी गई है।

40 साल लंबा रहा करियर
बता दें विक्रम गोखले का फिल्‍मी करियर 40 साल लंबा रहा। गोखले विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए, जिनमें 1990 में अमिताभ बच्चन अभिनीत 'अग्निपथ' और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ 'निकम्मा' में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari