एक्ट्रेस मीनाक्षी मर्डर केस का जिम्मेदार कौन है यह तो मुम्बई क्राइम ब्रांच के सिटी पहुंचने के बाद ही पता चलेगा. मीनाक्षी की बॉडी सर्च करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम आज सिटी पहुंच रही है. जब इस केस की पड़ताल करने आई नेक्स्ट टीम अमित और प्रीति के घर पहुंची तो पता चला कि मुम्बई क्राइम ब्रांच उनसे पहले ही पूछताछ कर चुकी है. लेकिन किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि क्राइम ब्रांच मीनाक्षी मर्डर केस के सिलसिले में इंट्रोगेशन कर रही है.


न्यूज पेपर में मीनाक्षी मर्डर केस के बारे में पढऩे के बाद से फैमिली मेंबर्स काफी परेशान हैं। अमित के पिता ने आई नेक्स्ट को बताई पूरी दास्तां प्रीति बन गईअमित जायसवाल के पिता सुरेन्द्र एडवोकेट हैं। उन्होंने बताया कि अमित की शादी हो चुकी है। उसकी वाइफ का नाम भी प्रीति है। दो मासूम बच्चे हैं। सुरेन्द्र का एक मकान ममफोर्डगंज एरिया में भी है। अमित अपनी वकालत छोड़कर ममफोर्डगंज वाले मकान में तिरुपति  नाम से कोचिंग चलाता था। इस कोचिंग में प्रीति एलविन सुरी नाम की एक लड़की भी जॉब करती थी। प्रीति सुरी के पिता नवीन सुरील ब्वॉयज हाई स्कूल में कर्मचारी हैं। प्रीति सुरी सिटी के दरभंगा कॉलोनी में रहती है। कोचिंग क्लास के दौरान प्रीति और अमित की नजदीकियां बढऩे लगी, जिसका असर उसकी फैमिली पर पडऩे लगा। विरोध करने पर छोड़ दिया घर


अमित के पिता ने बताया कि प्रीति सुरी के रिश्ते को लेकर अमित की वाइफ ने विरोध किया तो घर में हंगामा शुरू हो गया। अमित की हरकतें बर्दाश्त से बाहर हो रही थीं। उन्होंने भी पूछा-डांटा तो उसने कुछ नहीं बोला। एक दिन जुलाई 2011 में अचानक अमित घर छोड़कर कहीं गायब हो गया। बाद में पता चला कि वह प्रीति सुरी को लेकर मुम्बई चला गया है। इस खबर को सुनने के बाद उसकी वाइफ परेशान हो गई। सितंबर 2011 को अचानक पिता सुरेन्द्र बीमार पड़ गए। वह हॉस्पिटल में एडमिट हो गए। इस दौरान दो दिन के लिए अमित उन्हें देखने सिटी आया। लेकिन फिर वह चला गया। नवंबर में एक बार फिर अमित फाफामऊ पहुंचा। 15 नवंबर को अमित और उसके पिता दोनों एक साथ घर में थे। पिता ने अमित को समझाया। पूछा कि मुम्बई में क्या करते हो तो उसने बताया कि एक बैंक में जॉब करता हूं और 16 हजार रुपए मिलते हैं। सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने अमित के मुम्बई जाने का विरोध किया और कहा कि ममफोर्डगंज वाले मकान का किराया 25 हजार आता है, पूरा किराया ले लो और यहीं रहो। लेकिन अमित के ऊपर मुम्बई जाने का भूत सवार था। वह किसी भी कंडीशन में प्रीति सूरी को नहीं छोडऩा चाहता था। मार्च में पहुंची थी मुम्बई क्राइम ब्रांच

अमित के पिता ने बताया कि मार्च लास्ट वीक में मुम्बई क्राइम ब्रांच उनसे मिलने पहुंची थी। पूछा कि अमित कब से मुम्बई में है। उसके साथ कौन-कौन रहता है। क्राइम ब्रांच ने मीनाक्षी और प्रीति सुरी का फोटो भी दिखाया था। अमित के पिता मीनाक्षी को नहीं जानते थे लेकिन प्रीति सुरी के बारे में सुन रखा था। सुरेन्द्र क्राइम ब्रांच को लेकर कोचिंग के मैनेजर के पास गए। फिर दोनों प्रीति सुरी के यहां दरभंगा कॉलोनी भी पहुंचे। क्राइम ब्रांच ने वहां भी प्रीति के पिता से पूछताछ की। क्राइम ब्रांच ने इतना बताया था कि मीनाक्षी गायब है। उसी सिलसिले में जांच की जा रही है। लाले के नाम से जानते हैं सभीअमित जायसवाल को उसके साथी और मोहल्ले वाले लाले के नाम से जानते हैं। उन्होंने बताया कि लाले मुम्बई में भोजपुरी फिल्मों में काम करता था। कुछ माह पहले उसने अपने घर पर ही डांस क्लासेज भी खोला था। अमित की फैमिली का एरिया में काफी सम्मान है। पिता अमित की हरकतों के कारण उसे ज्यादा पसंद नहीं करते थे।

बड़ा भाई मेडिकल स्टोर चलता है। पिछले तीन महीने से अमित इलाहाबाद में नहीं दिखा है। अमित के पिता से मुलाकात के बाद आई नेक्स्ट टीम प्रीति सुरी के घर पहुंची। पता चला कि वह दरभंगा कॉलोनी में रहने वाले एक फेमस बिजनेसमैन के सर्वेंट क्वार्टर में प्रीति के पिता नवीन सुरील रहते हैं। वहां मौजूद गार्ड ने बताया कि नवीन सुरील के सिर में कुछ प्रॉब्लम है, जिसके कारण वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं.  क्राइम ब्रांच के पहुंचने का इंतजार सोरांव पुलिस को भी इस घटना की जानकारी हो चुकी है। पहली बार जब मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम सिटी पहुंची थी तो सोरांव पुलिस से मिली थी। लेकिन इलाहाबाद पुलिस को मर्डर की बात नहीं बताई थी। सोरांव पुलिस ने बताया कि मुम्बई क्राइम ब्रांच यहां आने वाली है। उनके आने के बाद ही मर्डर का मोटो और प्लेस क्लीयर हो पाएगा। Flash backमुम्बई पुलिस ने संडे को मुम्बई में फिल्म एक्ट्रेस मीनाक्षी थापा मर्डर केस का वर्कआउट करते हुए अमित और प्रीति एडविन को अरेस्ट किया था। पुलिस ने बताया कि 18 अप्रैल को मीनाक्षी के गायब होने रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसकी जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने इलाहाबाद फाफामऊ के रहने वाले अमित और उसकी गर्लफ्रेंड प्रीति को अरेस्ट किया था। पुलिस का दावा था कि दोनों ने इलाहाबाद में मीनाक्षी का कत्ल कर दिया। बॉडी के कई टुकड़े कर दिए और कहीं दफन कर दिया।

Report by Piyush kumar

Posted By: Inextlive