तो परिणीति की 10 लाख में 2 शर्ट और 40 लाख के लंच का ये है असली राज...
शॉपिंग का पूरा लुत्फ
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आजकल अचानक से छा गई हैं। जी हां हाल ही में अभिनेत्री परिणीति 10 लाख रुपये में 10 किलो वजन कम करने को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो शेयर करके धमाल कर दिया है। परिणीति पिछले दिनों इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्टेज शो करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने शॉपिंग का भी पूरा लुत्फ उठाया। परिणीति ने लोगों को सच्चाई से रूबरू कराने के लिए बिलिंग करते हुए वहां की फोटो दिखाई है। इस फोटो को परिणीति ने कैप्शन दिया, 'मैंने 2 शर्ट के लिए 1 मिलियन का भुगतान किया। इतना ही नहीं इसके बाद परिणीति ने ट्वीट किया, 'हा हा, यहां हर कोई कैसे अपना केलकुलैटर निकालता है, वो देख अच्छा लगता है। 2 शर्ट के लिए 1 मिलियन और 4 मिलियन का लंच भी किया है। जिससे परिणीति के इन सीक्रेट्स को सुनकर हर कोई शॉक्ड है।5061 भारतीय रुपये
गौरतलब है कि इंडोनेशिया की करेंसी भारत के रुपये की तुलना में काफी कम है। जिससे भारत का एक रुपया इंडोनेशिया के 314 रुपये के बराबर होता है। ऐसे में अगर जकार्ता में परिणीति ने दो शर्ट के लिए 1, 87, 700 रुपैया दिए, तो वो सिर्फ 5061 भारतीय रुपये ही हुए। बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा ने करीब 10 किलो वजन कम किया है। इसके लिए उन्होंने डिटॉक्स नाम की पद्धति का प्रयोग किया है। जो ऑपरेशन आदि से दूर है। इतना वजन कम करने में इन्हें करीब 10 लाख रुपये खर्च करने पड़े हैं। सबसे खास बात तो यह है कि परिणीति ने ऑस्ट्रिया में जाकर इलाज करवाया है। इसका उन पर कोई साइडइफेक्ट भी नहीं पड़ा है। यह पूरी तरह से सेफ बताई जाती है। इस दौरान परिणीति के पूरे शरीर का चेकअप भी किया गया है। जिसके बाद उनके शरीर के मुताबिक उनकी डाइट निर्धारित हुई। ऐसे में परिणीति घर से बाहर रहते हुए भी अपनी डाइट के मुताबिक चल रही हैं।
Hindi News from Bollywood News Desk