बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका इन दिनों विदेशों में भी छाई हैं। शायद तभी कल शनिवार को अभिनेत्री प्रियंका ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर किया है। प्रियंका ने खुद ओबामा के साथ डिनर वाली तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है। डिनर के दौरान मिशेल ओबामा भी मौजूद रहीं।

काफी अच्छी रही मुलाकात
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड तक धमाल मचाए हैं। अभिनेत्री प्रियंका ने कल शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर किया है। प्रियंका ने आज इंस्टाग्राम पर वाइट हाउस में डिनर की तस्वीरें शेयर की है। यह वार्षिक वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर था। जिसमें गैर-लाभकारी व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन पत्रकारिता के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति जुटाने के उद्देश्य से हर साल इस निर्धारित रात्रि में भोज का आयोजन करता है। इस दौरान फोटो शेयर करने के साथ प्रियंका ने अपना इस समय का अनुभव भी श्ोयर किया है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी खूबसूरत पत्नी मिशेल ओबामा से मिलना काफी मजेदार, आकर्षक और शानदार रहा है।

शाम का शुक्रिया भी बोला

इसके साथ ही उन्होंने इस प्यारी शाम के लिए शुक्रिया भी बोला है। बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकी टीवी श्रृंखला 'क्वांटिको' में काम किया। इस सीरियल से उन्हें काफी बड़ी पहचान मिली है। इसके अलावा वह इन दिनों एक और हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी काम कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी इस पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में माने स्टार 'द रॉक' यानी कि डवेन जॉनसन संग नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रियंका लीड विलेन के किरदार में नजर आने वाली है।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra