एक्ट्रेस सोहा अली बनी मां, इस साल बॉलीवुड के इन सेलेब्स के घर भी गूंजी किलकारियां
सोहा अली खान:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद सोहा के पति कुणाल खेमू ने दी है। पापा बनकर कुणाल खेमू बहुत खुश हैं। सोहा और कुणाल को उनके करीबियों व फैंस द्वारा विशेज मिलना जारी है।
अदनान सामी:
सिंगर अदनान सामी और पत्नी रोया सामी भी इसी साल मई में मम्मी पापा बने हैं। रोया ने एक क्यूट सी बेटी को जन्म दिया था। इसकी जानकारी खुद अदनान ने अपने फैंस को देते हुए कहा था कि उनकी चाहत थी कि उन्हे बेटी हो। उन्होंने बेटी का नाम मेदीना रखा है।
बादशाह:
पॉपुलर रैपर बादशाह का नाम भी इस साल पैरेंट्स बनने वाले बॉलीवुड सेलेब्स में शामिल हैं। जनवरी में इनकी पत्नी जैसमीन ने एक क्यूट सी बेटी को जन्म दिया था। वही इसी साल बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर भी सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बने हैं।