पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा की फोटो पुरुषों की चर्चित मैगजीन मैक्सिम इंडिया के कवर पेज पर नजर आई और इसके बाद ही इस पर विवाद शुरू हो गया। लोगों ने उनके पर फेक्‍ट अंडरआर्म को विवाद का विषय बना कर ट्वीट किए। पर आपको बता दे इस तर अपने शरीर को लेकर विवाद में आने वाली प्रियंका अकेली अभिनेत्री नहीं हैं उससे पहले भी कुछ एक्‍ट्रेसेज ऐसे विवाद में फंस चुकी हैं।

प्रियंका विवाद  
सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा के मामले की ही बात करते हैं जो तब शुरू हुआ जब उनकी तस्वीर पुरुष पत्रिका मैक्सिम इंडिया के कवर पर छपी। ये विवाद प्रियंका के अंडरआर्म्स से जुड़ा है। मैगजीन द्वारा प्रियंका की बॉडी के इस पार्ट को फोटोशॉप किए जाने को लेकर लोग ट्विटर पर आलोचना कर रहे हैं। कइयों ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है। हो सकता है जब मैगजीन ने प्रियंका को दुनिया की सबसे हॉट महिला करार दिया तो वे चाहते होंगे कि वो बिल्कुल परफेक्ट दिखें, उनका अंडरआर्म्स भी। मगर ट्विटर पर लोगों ने इसे सही नहीं माना कइयों ने इसे 'बॉडी शेम' का मुद्दा भी बताया है। इसके बाद प्रियंका ने अपनी फोटो पर मचे बवाल का जवाब अपनी एक लेटेस्ट फोटो के जरिए दिया है और उम्मीद जतायी है कि अब ये विवाद खत्म हो जायेगा। इस फोटो में वह अपने अंडरआर्म्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। जिमें प्रियंका के अंडरआर्म्स वैसे ही दिखाई दे रहे हैं, जैसे मैक्सिम के कवर पर छपी उनकी फोटो में। इस फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा- “Here is another “pit-stopping” picture to add to the debate.

दीपिका पादुकोण विवाद
इस क्रम में दूसरा नाम है प्रयंका की को सटार और करीबी प्रतिद्वंदी दीपिका पादुकोण का। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरे और एक इवेंट का वीडियो सामने आया था जिसमें कैमरे का एंगल कुछ इस तरह था की उनकी क्लीवेज काफी स्पष्टता के साथ नजर आ रही थीं। इसके बाद तो दीपिका क्लीवेज शो हर तर फ ट्रेंड करने लगा। बहरहाल दीपिका इससे बिलकुल शर्मिंदा नहीं हुई और उन्होंने एक आटिकल के जरिए इस विवाद को हवा देने वालों को करारा जवाब दिया। दीपिका ने कहा कि वो एक आर्कषक महिला है और इसलिए सामान्य रूप से उनके क्लीवेज भी हैं। इसको लेकर अगर कोई कमेंट करता है या विवाद खड़ा करता है तो दोष उसकी मानसिकता में है।

करीना कपूर विवाद
ऐसा ही कुछ विवाद तब हुआ जब एक पत्रिका करीना कपूर खान की तस्वीर अपने कवर पर छापी। इस पत्रिका ने करीना के चेहरे को लव लिहाद का प्रतीक बना कर छापा और उस पर खासा विवाद खड़ा हो गया। इस तस्वीर में करीना का आध चेहरा हिंदू महिला का दिखाया गया और आधा बुर्के में छिपा एक मुस्लिम महिला। हालांकि करीना ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया पर बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने इसकी काफी आलाचना की।

तनीशा सिंह विवाद
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तनीशा सिंह का मामला इस लिस्ट से थोड़ा डिफरेंट है पर शरीर से ही जुड़ा हुआ है। इस अभिनेत्री ने पॉलिटकल पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस का प्रमोशन करने के लिए अपने शरीर को कांग्रेस के पोस्टरों और हैट से ढका। उनकी इस तस्वीर के सामने आने से भी काफी विवाद हुआ था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Molly Seth