आगरा। व्यापारियों और पुलिस के बीच आपसी सामंजस्य बेहतर करने की गुरुवार को एडीजी ने पहल की। उन्होंने एसएसपी के साथ व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी।

जाम की समस्या उठाई

एडीजी अजय आनंद और एसएसपी बबलू कुमार ने गुरुवार शाम शाहगंज बाजार में पैदल मार्च किया। जिससे व्यापारियों और पुलिस के बीच संबंधों को और बेहतर किया जा सके। रुई की मंडी बाजार कमेटी के महासचिव सुनिल कर्मचंनानी ने व्यापारियों की मुख्य समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जाम व्यापारियों के लिए मुख्य समस्या बनी है। इससे यहां आने वाले ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ता है। अधिकतर ग्राहक जाम के कारण यहां खरीदारी नहीं करते। एडीजी ने व्यापारियों को समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया।

सीट से अधिक सवारी पर जताई नाराजगी

एडीजी ने ऑटो में सीट से अधिक सवारी और बाइक पर तीन सवारियों पर नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ थाना प्रभारी शाहगंज अरविन्द सिंह को दिशा-निर्देश जारी किए।

Posted By: Inextlive