- होली का त्योहार बीतने के बाद शहर में एक बार फिर से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

- रोड किनारे अपनी हद से बाहर आ चुके लोगों के मकानों व शॉप्स को लाल निशान लगाकर किया जाएगा चिन्हित

varanasi@inext.co.in

VARANASI: शहर की चौड़ी-चौड़ी सड़कों पर अवैध कब्जा कर अपनी हद से बाहर आ चुके लोगों के घरों, दुकानों आदि के बाहर जल्द ही लाल निशान लगने वाला है। इसके लिए लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने बीते दिनों आदेश दिया था। जिसके बाद होली बीतते ही प्रशासन फिर से लाल निशान लगाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गया है।

कई एरियाज में चलेगा अभियान

राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटेल ने होली से पहले हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी को बड़े पैमाने पर शहर में फिर से एन्क्रोचमेंट को हटाने का निर्देश दिया था। मिनिस्टर ने इस निर्देश में अपनी हद से ज्यादा बढ़ चुके लोगों की शॉप्स व मकानों की नाप कराने के बाद लाल निशान लगाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद प्रशासन इस कार्रवाई को करने में जुट गया है। इसके तहत होली से पहले कई जगह अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कर पब्लिक तक ये मैसेज पहुंचा दिया गया था कि महमूरगंज, मंडुवाडीह और वरुणा पार इलाके में लाल निशान लगाने के बाद हुए ध्वस्तीकरण कैंपेन की तर्ज पर इसे एक बार फिर से स्टार्ट किया जाएगा। इस बार एडमिनिस्ट्रेशन की लाल निशान लगाने की कार्रवाई कई एरियाज में होनी है। जिनमें से चौकाघाट, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन आदि इलाके मेन हैं। वरुणा पार इलाके में भी रेड मार्क लगाने के बाद इल्लीगल कंस्ट्रक्शन को तोड़ने का काम होगा। इस बारे में ऑफिसर्स का कहना है कि अवैध कब्जों को चिन्हित करने का काम चल रहा है। जल्द ही लोगों को नोटिस भेजकर अवैध निर्माण खुद तोड़े जाने को कहा जायेगा। अगर लोग खुद से कार्रवाई करते हैं तो ठीक है। लेकिन ऐसा न होने पर प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।

Posted By: Inextlive