पाकिस्तान से आए सिंगर अदनान सामी को आज साल 2015 ने जाते जाते एक बड़ी उपलब्‍धि दी है। साल 2016 में उन्‍हें एक भारतीय नागरिक के रूप में जाना जाएगा। आखिर आज गुरुवार को केंद्र सरकार ने उन्हें इंडियन सिटिजनशिप जो दे दी। जिससे सामी के प्रशंसकों में एक खुशी की लहर दौड़ गई है।


मानवीय आधार परपाकिस्तान से मशहूर सिंगर अदनान सामी एक बार फिर भारत में छा गए है। उन्हें सरकार ने न्यू ईयर पर तोहफा दिया है। आखिर आज गुरुवार को केंद्र सरकार ने उन्हें इंडियन सिटिजनशिप जो दे दी। जिससे कल 1 जनवरी 2016 से उन्हें एक भारतीय नागरिक के रूप में पहचाना जाएगा। कहा जा रहा है कि सिंगर अदनान सामी को सरकार ने मानवीय आधार पर नागरिकता दी है। उन्होंने 26 मई 2015 को इस बाबत गृह मंत्रालय से दरख्वास्त की थी। उन्होंने सरकार से मांग की थी कि उन्हें इंसानियत के आधार पर उन्हें भारत में रहने की इजाजत दी जाए। जिसके चलते सरकार ने कुछ दिनों पहले ही उन्हें इंडियन सिटिजनशिप देने का फैसला कर लिया था, लेकिन पाकिस्तान हाई कमीशन इस बात के विरोध में था। जिसके चलते उन्हें इंडियन सिटीजनशिप देने में सरकार को इतना टाइम लग गया है।ऐसे मिली पहचान
वहीं इंडियन सिटीजनशिप मिलने से अदनान सामी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि सरकार ने उनकी भावनाओं को समझा है। शायद तभी उनके हित में इतना बड़ा फैसला लिया है। लाहौर में जन्मे अदनान एक साल की वैलिडिटी वाले टूरिस्ट वीजा पर 13 मार्च, 2001 को भारत आए थे। इसके बाद उनके वीजे की अवधि यहां पर कई बार बढाई जा चुकी हैं। यह वीजा उन्हें इस्लामाबाद स्थित इंडियन हाई कमीशन की ओर से जारी किया गया था। भारत में रहकर उन्होंने अपने सुरों के जादू से फैंस की एक बड़ी टीम तैयार कर ली है। एलबम के गाने 'थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे' और 'कभी तो नजर मिलाओ' बेहद हिट रहे। इनसे इन्हें एक बड़ी पहचान मिली है।

Posted By: Shweta Mishra