ये कहानी काफी हद तक मौजूदा बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की जंदगी से मिलती-जुलती है। वो भी एक ऐसे ही व्यवसाय से आज बिग स्क्रीन पर राज कर रही हैं जैसे इस बायोपिक की नायिका ने 19वीं शताब्दी में किया था। यहां जानें फिल्म को लेकर विद्या बालन से जुड़ी ये बातें...


कानपुर। विद्या बालन एक बार फिर अपनी हिट जोड़ी के साथ 14 साल बाद आने वाली फिल्म में दिखेंगी। 14 साल पहले विद्या ने अपना फिल्मी करियर सैफ अली खान के अपोजिट साल 2005 में फिल्म 'परिणीता' से शुरु किया था। वहीं फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर प्रदीप सरकार ने किया था। अब विद्या और प्रदीप की ये हिट जोड़ी एक बार फिर अपनी अगली फिल्म से साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि विद्या प्रदीप की नेक्स्ट फिल्म में 'बिनोदिनी दासी' उर्फ 'नोती बिनोदिनी' का किरदार निभाएंगी जो एक बायोपिक फिल्म है। जानें कौन हैं बिनोदिनी दासी।कौन हैं बिनोदिनी दासी
बिनोदिनी दासी को उनके इस नाम से ज्यादा नोती बिनोदिनी नाम से लोग पहचानते थे। बिनोदिनी 19वीं शताब्दी की मशहूर वैश्या हुआ करती थीं। बिनोदिनी ने इस काम को छोड़ कर बाद में कोलकाता के एक फेमस थियेटर में करीब एक दशक तक अभिनय किया था। दरअसल उन्हें 19वीं शताब्दी के एक जाने-माने कलाकार गिरीश चंद्र घोष ने उनके अंदर की छुपी प्रतिभा को एक नाटक के जरिए लोगों के सामने पेश किया। गिरीश ने ही बिनोदिनी को थायेटर करने का ऑफर दिया था। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिनोदिनी के एक वेश्या से नामी कलाकार बनने की कहानी को विद्या बड़े पर्दे पर निभाती दिख सकती हैं। मालूम हो कि बिनोदिनी की कहानी सनी लियोनी की रियल लाइफ से मिलती-जुलती लगती है।इस बुक पर आधारित हैमिड को एक ट्रेड सोर्स ने बताया, 'प्रदीप ने फिल्म के टाइटल रोल के लिए विद्या को अप्रोच किया। बिनोदिनी का किरदार ऐसा है कि उसमें गजब की परफार्मर चाहिए जिसे देखते ही लोगों में जोश भर जाए, वहीं विद्या की नेचुरल आवाज इस रोल पर सूट करती है। फिल्म नोती बिनेदिनी की बायोग्राफी बुक अमर कथा पर आधारित है जिसे एक के बाद एक चैप्टर वाइस फिल्माया जाएगा। उस किताब में उनकी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं के बारे में लिखा है कि कैसे उन्हें लोगों ने प्यार का झांसा दिया, बर्बाद किया और उनका गलत इस्तेमाल किया।' वहीं प्रोड्यूसर वसंत ने कहा उनके पास इस बुक के राइट हैं पर अभी काफी कुछ फाइनल करने को बाकी है। हालांकि उन्होंने अभी ज्यादातर एक्ट्रेस को इस रोल के लिए अप्रोच नहीं किया है।


New Year 2019: साल के पहले दिन ये 3 बड़े सेलेब्स मना रहे बर्थडे, जानें 2018 में इन्होंने क्या खोया क्या पायाविद्या बालन के साथ कंपेरिजन करने पर भड़की ये हीरोइन

Posted By: Vandana Sharma