बड़े बजट की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान इस साल दीवाली में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के लुक को रिवील करने के बाद फातिमा सना शेख का लुक रिवील कर दिया गया है।

 

features@inext.co.in 
KANPUR: फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की चर्चा करीब डेढ़ साल से हो रही है। और हो भी क्यों न, आखिर इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज जो हैं। इस फिल्म के मेकर्स ने डिसाइड किया है कि फिल्म के कैरेक्टर्स को मोशन पोस्टर्स के जरिए लोगों से इंट्रोड्यूस किया जाएगा। 

फातिमा सना शेख का लुक रिवील 

इसी लीग में सबसे पहले फिल्म के सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट अमिताभ बच्चन को खुदाबख्श के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया था। इसके बाद कल फातिमा सना शेख का लुक रिवील कर दिया।  मोशन पोस्टर में फातिमा हाथों में धनुष लिए अपने टार्गेट पर नजर गड़ाए नजर आ रही हैं। इस फिल्म में जाफिरा का किरदार निभाती नजर आएंगी।  

 

The warrior thug! Iskey nishane se bach ke raho!!!@fattysanashaikh as #Zafira @yrf | @TOHTheFilm | @SrBachchan | #KatrinaKaifhttps://t.co/3d4yoob2FO

— Aamir Khan (@aamir_khan) 19 September 2018दिवाली पर आएगी फिल्म 

विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के लिए यशराज फिल्म्स ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले फिल्म का लोगो जारी कर एक बेहद हल्की झलक दिखाई गई थी। इस मोशन पोस्टर को देखकर पता चलता कि ये बॉलीवुड में जंग का एक नया आगाज है। फिल्म के छह मेन कैरेक्टर्स को लेकर छह मोशन पोस्टर बनाए गए हैं, जिन्हें हर दिन एक-एक कर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन और आमिर खान साथ काम कर रहे हैं। इन दोनों के साथ कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी इंपॉर्टेंट रोल्स में हैं। 

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ यूरोप हॉलिडे पर अर्जुन रामपाल! तस्वीरें कर रहीं इशारा Posted By: Swati Pandey