Angry Birds में गुस्साई और झल्लाई बर्डस पिग्स को मारने की धुन में ऐसी खो जाती हैं कि खुद ही गुलेल में फंस कर उनको मारने के लिए पहुंच जाती हैं और बाई चांस कहीं निशाना मिस हो गया तो पिग्स की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहता है. पर अब खुश होने का चांस मिला है बर्डस को और निशाना लगाने का चांस मिला है पिग्स को.


Angry Birds की सक्सेस को देखकर Rovio आने वाली 27 सितम्बर को Bad piggies लांच कर रहा है। इस गेम में कूदते, फांदते, उड़ते पिग्स का टार्रेट होंगी बर्डस। Bad Piggeies में आपको चांस मिलेगा नई सिचुएशंस को एक्सपीरियंस करने का। यहां पिग्स के पास स्लिंग शॉट्स नहीं होंगे तो फिर क्या होगा पिग्स के पास जिनसे वो शिकार करेंगे बर्डस का। अभी इसके बारे में कुछ खास पता नहीं चल पाया है, पर हां Bad Piggies गेमप्ले ट्रेलर देखने से ऐसा लग रहा है कि पिग्स के पास फ्लाइंग मशीन्स, खूब शोर मचाने वाली कार जैसे कई तरह के वेहिकल्स होंगे जिनकी हेल्प से पिग्स बर्डस का शिकार करेंगें। देखने में भले ही कॉम्पलिकेटेड हो पर इन वेहिकल्स को सिम्पली ड्रैग और ड्रॉप कर के आसानी से इस गेम को खेल जा सकेगा।
Bad Piggies27 सितम्बर से Android, Mac और iOS जैसे प्लेटफार्म पर रिलीस किया जाएगा।

Posted By: Inextlive