दिलबर गाने की सफलता के बाद नोरा फतेही काफी खुश हैं। वह एक बार फिर फिल्म के निर्माता निखिल आडवाणी के साथ काम करने को तैयार हैं। करीबी सूत्रों के मुताबिक रिलीज के सिर्फ दो हफ्तों में गाने को मिली अपार सफलता से निखिल काफी उत्साहित हैं।

 

मुंबई (ब्यूरो)। 'सत्यमेव जयते' के डांस वीडियो 'दिलबर' की सफलता के बाद नोरा फतेही काफी खुश हैं। वह एक बार फिर फिल्म के निर्माता निखिल आडवाणी के साथ काम करने को तैयार हैं। करीबी सूत्रों के मुताबिक, रिलीज के सिर्फ दो हफ्तों में गाने को मिली अपार सफलता से निखिल काफी उत्साहित हैं। 

दोबारा साथ काम करने को तैयार नोरा व निखिल 

टीम के प्रयास और नोरा के बेली डांस ने इस गाने को बड़ी पहचान दिलाई। इस वजह से दोनों दोबारा साथ काम करने को तैयार हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आपको बता दें कि दिलबर.. 90 के दशक की फिल्म का नया वर्जन है। आज इस गाने पर पूरा देश झूम रहा है। 

दिलबर.. इंडियन सांग्स में पहले नंबर पर 

निर्देशक मिलाप जवेरी की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का डांस नंबर दिलबर.. इंडियन सांग्स में पहले और अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक चार्ट में तीसरे स्थान पर है। गाने को नोरा फतेही ने खुद बेली डांस कोरियोग्राफ किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: अम्मा देख गाने के रीमेक में 'शक्ति', यूट्यूब में मचा रहा धमाल

Posted By: Swati Pandey