गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत से उत्साहित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव भाजपा के बुरे दिनों की शुरुआत है। इसके अलावा और भी काफी कुछ कहा यहां पढ़ें जीत के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री का बयान...


सरकार धज्जियां उड़ा रहीजीत के बाद पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि यह सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। यूपी के लोकसभा चुनाव से बड़ा राजनीतिक संदेश निकलता है। जो सरकार जनता को दुखी करती है उसका यही हाल होता है। यह हार मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के चुनावी क्षेत्र में हुई है। वहां की जनता में सरकार के प्रति इतनी नाराजगी है। आगे सोचिये, कि क्या होगा। हमारे कारनामे गिनाने वालों को जनता ने जवाब दे दिया है। उन्होंने जीत के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती, सहयोगी दलों और दोनों संसदीय क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। हमें क्या-क्या नहीं कहा
मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि मैं हिंदू हूं, ईद नहीं मनाता। बोले कि एनकाउंटर कर दो, काट डालो। मैंने खुद को कभी बैकवर्ड नहीं समझा और हमारे गठबंधन को सांप-छछूंदर की उपाधि दी गयी। नापाक गठबंधन, चोर-चोर मौसेरे भाई और सपा को औरंगजेब की पार्टी बताया गया। कहा कि भाजपा देश और समाज का नुकसान कर रही है। लोगों में आपस में नाराजगी पैदा करती है। राष्ट्रवाद के नाम पर धोखा देती है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने बजट में जनता को निराश किया। जीएसटी और नोटबंदी ने लोगों का कारोबार और रोजगार छीन लिया। किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया गया।

Posted By: Shweta Mishra