बॉलीवुड के मशहूर फिल्‍म निर्देश्‍ाक राजकुमार हिरानी का आज बाइक चलाते समय एक्‍सीडेंट में घायल हो गए हैं। उन्‍हें उपचार हेतु लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्‍टरों ने उनके जबड़े में फैक्‍चर होने की जानकारी दी है। निर्देशक राजकुमार हिरानी घटना के समय हेलमेट नहीं पहने थे। वहीं उनके एक्‍सीडेंट की खबर मिलते ही उनके फैंस और करीबी उनके जल्‍द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


शाम तक डिस्जार्च


जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के निर्देशक राजकुमार हिरानी बाइक अनियंत्रित होने से दुघर्टना का शिकार हो गए हैं। कहा जा रहा है बिना हेलमेट के बाइक चला रहे राजकुमार के जबड़े में फैक्चर हो गया है। वहीं इस संबंध में राजकुमार हिरानी के ऑफिस में काम करने वाले एक सख्श का कहना है कि हाल ही में राजकुमार ने एक नई रॉयल एनफील्ड खरीदी थी जिस पर आज वह घूमने निकले थे। हालांकि वह एक सामान्य स्पीड में ही बाइक चला रहे थे, लेकिन अचानक से बाइक से नियंत्रण हट गया। जिससे उनकी बाइक लड़खड़ाते हुए गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में उन्हें तुंरत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार हो रहा है। कहा जा रहा है कि हो सकता वह आज ही शाम तक डिस्जार्च हो सकते हैं। वहीं राजकुमार हिरानी के बाइक एक्सीडेंट में घायल होने के बाद अस्पताल में उनके हालचाल लेने वालों की भीड़ लग गई है।देखने अस्पताल गए

बॉलीवुड में भी लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। अभिनेता आमिर खान उन्हें देखने अस्पताल भी गए हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक की बीते दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म पीके काफी हिट रही। फिल्म पीके में अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में रहे। इसके अलावा भी लगे रहो '3 इडियट्स' और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी सफल फिल्मों को पर्दे पर ला चुके हैं। वहीं इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म वहीं 'वजीर' को लेकर काफी बिजी हैं। इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। राजकुमार हिरानी की यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है।

Hindi News from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra